
ई-लाटरी में किसानों के चेहरे खिले
कुशीनगर
मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, इन-सीटू क्राप रेजीड्यू योजना, नेशनल फूड सिक्योरिटी एण्ड न्यूट्रिशियन मिशन एवं नेशनल मिशन ऑन ए (ओ०एस०) योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रो के चयन हेतु आज विकास भवन सभागार में ई-लाटरी का आयोजन किया गया।
इस दौरान जनपद के सभी विकास खण्डों से आनलाइन आये कृषकों ने प्रतिभाग किया। उक्त योजनाओं के अन्तर्गत ई-लाटरी के माध्यम से नन्दलाल तिवारी हैरो, ऑयल मिल, छोटेलाल मिनीराइस मिल, ध्रुव लेजर एण्ड लेवलर, रामचन्दर रोटावेटर आदि में विभिन्न यंत्रों में कृषकों का चयन हुआ।
इस अवसर पर पीयूष सिंह परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक अतीन्द्र, रविन्द्र कुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कृष्ण कुमार जिला उद्यान अधिकारी, अखिलेश्वर सिंह प्रतिनिधि जिला गन्ना अधिकारी, डा० मेनका जिला कृषि अधिकारी, शमशेर सिंह विज्ञान केन्द्र सरगटिया, संतोष कुमार अग्रणी जिला प्रबन्धक, मनीष कुमार जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सुदीप वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रगतिशील कृषक, स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि एवं ई-लाटरी में आए कृषक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुल 109 यंत्रो का ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों का चयन हुआ।


