
विलेज फास्ट टाइम्स | जनपद कुशीनगर
दिनांक : 22 जनवरी 2026 | थाना : हनुमानगंज
जनपद कुशीनगर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना हनुमानगंज पुलिस ने एक कार वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक अंतरजनपदीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार के अंदर छिपाकर ले जायी जा रही कुल 196 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से अभियुक्त राहुल यादव पुत्र स्व0 रामनरेश यादव, निवासी वार्ड संख्या 5 रुपौली, थाना बथनहा, जिला सीतामढ़ी (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।
बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं, जिनमें 79 बोतल 750 एमएल रॉयल स्टैग, 32 बोतल 375 एमएल रॉयल ग्रीन तथा 85 बोतल 180 एमएल रॉयल ग्रीन शामिल हैं। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा एटिआस कार (संख्या BR 30 AP 1218) को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
इस संबंध में थाना हनुमानगंज पर मु0अ0सं0 009/2025 अंतर्गत धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार, उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव, उप निरीक्षक दयाशंकर यादव, कांस्टेबल विकास यादव, कांस्टेबल विक्रांत शुक्ला, कांस्टेबल रामकिशुन यादव एवं कांस्टेबल आजाद चौहान शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने टीम की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब, तस्करी और अपराध के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

