
कुशीनगर | 23 दिसम्बर | विलेज फास्ट टाइम्स
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर जनपद कुशीनगर में किसान सम्मान दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम एवं गन्ना विभाग से जुड़े कुल 90 प्रगतिशील कृषकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसानों के सम्मान और हौसला अफजाई का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने चयनित कृषकों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और केंद्र व प्रदेश सरकार किसान हित में निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ हर अन्नदाता तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
जनपद स्तर पर कृषि विभाग से सिराजुद्दीन बेग (गेहूं), चन्नू यादव (धान), मनोज कुमार गुप्ता (मूंगफली), हरिशंकर राव (प्राकृतिक खेती), उद्यान विभाग से संजय सिंह (केला), मनोज कुशवाहा (हल्दी), रेशम विभाग से श्रीमती प्रभावती देवी, मत्स्य विभाग से वर्मा चौहान, पशुपालन विभाग से अर्जुन यादव (डेयरी), श्रीमती पारूल कुमारी (बकरी पालन), रामेश्वर राय (मुर्गी पालन) तथा गन्ना विभाग से सत्यनारायण (गन्ना उत्पादन) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विकास खण्ड स्तर पर भी विभिन्न विभागों के किसानों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं मुख्य विकास अधिकारी सुश्री वन्दिता श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में एकीकृत फसल प्रणाली के तहत सभी विभागों को समन्वित करते हुए मॉडल विकसित किया जाएगा, जिससे किसान आधुनिक, वैज्ञानिक एवं नवोन्मेषी खेती की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कृषक उत्पादक संगठन (FPO) बनाकर सामूहिक खेती अपनाने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० विद्याराम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ० मेनका, भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, सहायक निदेशक (मत्स्य) शिव कुमार, सहायक निदेशक (रेशम) ए०के० मल्ल सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं जनपद भर से आए प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने किसानों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आधुनिक कृषि के प्रति सकारात्मक संदेश



