
विलेज फास्ट टाइम्स — कुशीनगर
26 दिसम्बर, कुशीनगर।
उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अब ढिलाई की कोई जगह नहीं बची है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने साफ और दो-टूक चेतावनी दी है— जिन श्रमिकों ने पिछले 4 साल से अपनी सदस्यता का नवीनीकरण या अंशदान नहीं जमा किया है, वे 31 दिसंबर 2025 से पहले हर हाल में नवीनीकरण करा लें।
जी हाँ, “जो सोया वो खोया”— यह सिर्फ कहावत नहीं, इस बार कड़वी सच्चाई बनकर सामने आने वाली है। अधिकारी के मुताबिक, निर्धारित समय सीमा पार होते ही ऐसे श्रमिकों का पंजीकरण बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के स्वतः निष्क्रिय माना जाएगा। इसके बाद कोई बहाना, कोई अपील, कोई सिफारिश काम नहीं आएगी। और सबसे बड़ा झटका— पंजीकरण निष्क्रिय होते ही श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ खत्म।
मकान बनाकर सपनों को आकार देने वाले निर्माण श्रमिकों के लिए यह सीधी चेतावनी है —
अगर आपने अपनी ही मेहनत के हक को बचाए रखने की जिम्मेदारी नहीं ली, तो सरकार के फायदे सिर्फ काग़ज़ में ही रह जाएंगे।
नवीनीकरण की प्रक्रिया मुश्किल नहीं — सहज जन सेवा केंद्रों या नचइवबू पोर्टल पर जाकर कुछ मिनटों में पूरा किया जा सकता है। मगर समय अब बेहद कम है।
⏳ डेडलाइन: 31 दिसम्बर 2025
⚠️ परिणाम: पंजीकरण स्वतः निष्क्रिय + लाभ बंद
इसलिए आज नहीं तो कल— लेकिन 31 दिसंबर से पहले हर हाल में…
अपना नवीनीकरण कराएं — वरना कल्याणकारी योजनाओं से बाहर होने की पूरी जिम्मेदारी आपकी!
— विलेज फास्ट टाइम्स, कुशीनगर
