
विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
विश्व हिन्दू परिषद – जिला पड़रौना (गोरक्ष प्रान्त) जिला योजना बैठक – 11 जनवरी 2026
पड़रौना स्थित कैंप कार्यालय, रामा सेलिब्रेशन रेस्टोरेंट में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद – जिला पड़रौना की बहुप्रतीक्षित जिला योजना बैठक भव्य और अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुई। यह बैठक संगठनात्मक मजबूती, भावी रणनीति और जिले में सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को नई धार देने की दृष्टि से ऐतिहासिक मानी जा रही है।
कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री श्रीमान दीपेश जी भाई साहब, प्रान्त मंत्री श्रीमान नागेन्द्र जी भाई साहब एवं बजरंग दल के प्रान्त संयोजक श्री दुर्गेश जी भाई साहब के मार्गदर्शन तथा विहिप विभाग मंत्री श्री अंकुर जी भाई साहब व जिला अध्यक्ष श्री मुकेश त्रिपाठी जी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी प्रान्त योजना बैठक (17–18 जनवरी) की तैयारी को अंतिम रूप देना, संगठन के विभिन्न आयामों की समीक्षा करना तथा भविष्य की दिशा तय करना रहा।
बैठक के प्रमुख बिंदु
बैठक में निम्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ—
आगामी प्रान्त स्तरीय बैठक की रणनीति और जिले की भूमिका।
धर्म रक्षा निधि को सशक्त बनाने हेतु कार्ययोजना।
मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के संगठन विस्तार पर ठोस निर्णय।
बजरंग दल के आगामी प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा।
जिले में चल रहे दुर्गा वाहिनी निःशुल्क प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा।
समाज में बढ़ रही चुनौतियों को देखते हुए जनजागरण अभियानों की आवश्यकता।
सभी आयाम प्रमुखों से उनके क्षेत्रीय कार्य की प्रगति रिपोर्ट और आगामी लक्ष्य।
प्रान्त संगठन मंत्री दीपेश जी ने कहा कि “संगठन तभी सशक्त बनता है जब कार्यकर्ता विचार, अनुशासन और सेवा के भाव से जुड़े हों। कुशीनगर की धरती से निकली ऊर्जा पूरे प्रान्त को दिशा दे सकती है।”
वहीं प्रान्त संयोजक दुर्गेश जी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण, सेवा और संगठनात्मक दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाएँ।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह जी ने किया। इस अवसर पर जिला सह मंत्री माणिक्य चतुर्वेदी जी, संजय शाही जी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल जी, जिला महिला उपाध्यक्ष उर्मिला जी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका करिश्मा जी, जिला समरसता प्रमुख शंभू जी, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वेद प्रकाश जी, विहिप नगर अध्यक्ष चंदन जी, बजरंग दल जिला सह संयोजक रवि प्रताप सिंह जी, नगर संयोजक अभिजीत सनातनी, दुर्गा वाहिनी की रजनी जी, नेहा जी, प्रतिमा जी सहित दुदही, नौरंगिया, रामकोला व पड़रौना देहात के प्रखंड अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बजरंग दल की विशेष बैठक
इसी क्रम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की एक अलग बैठक प्रान्त संयोजक श्री दुर्गेश जी के सान्निध्य में सम्पन्न हुई। इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण दायित्व घोषित किए गए।
रामकोला प्रखण्ड
संयोजक – सन्नी गुप्ता जी
सह संयोजक – कुश तिवारी जी
सुरक्षा प्रमुख – अंकित द्विवेदी जी
गौ रक्षा प्रमुख – हिमांशु गोविंद राव जी
बलोपासना प्रमुख – आदित्य खरवार जी
साप्ताहिक मिलन प्रमुख – समीर शर्मा जी
कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख – शुभम यादव जी
पड़रौना नगर
सह संयोजक – सुनील यादव जी
सुरक्षा प्रमुख – नेयांशु कुशवाहा
गौ रक्षा प्रमुख – सूरज जी भाई साहब
साप्ताहिक मिलन प्रमुख – निखिल शर्मा जी
कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख – निकुंज कुशवाहा
पड़रौना देहात प्रखण्ड
संयोजक – वेदप्रकाश उपाध्याय जी
सह संयोजक – राहुल पांडेय जी
सुरक्षा प्रमुख – मंगल सिंह जी
गौ रक्षा प्रमुख – विशाल जैसवाल जी
साप्ताहिक मिलन प्रमुख – नीरज सिंह जी
नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रशासनिक व सामाजिक दृष्टि
इस बैठक को प्रशासनिक हलकों में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इतने व्यापक स्तर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित संगठनात्मक संवाद सामाजिक गतिविधियों की दिशा तय करता है। बैठक में अनुशासन, व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जो जिले की सकारात्मक छवि को भी मजबूत करता है।
विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि यह बैठक केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का संदेश भी देती है। जिले में युवाओं की भागीदारी, महिलाओं की सक्रिय भूमिका और गांव-गांव तक संगठन के विस्तार की रणनीति आने वाले समय में कुशीनगर की सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा दे सकती है।
कार्यक्रम के समापन पर वातावरण “वन्दे मातरम्” और “भारत माता की जय” के उद्घोष से गूंज उठा। यह बैठक न केवल भविष्य की कार्ययोजना तय करने में सफल रही, बल्कि जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नई प्रतिबद्धता भी भर गई।

















