
कुशीनगर
अधिकारी गण सही समय पर सही निर्णय लेकर मेहनत से कार्य करें – डीएम
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक दौरान जिलाधिकारी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 में नवभारत साक्षरता मिशन, स्कूल हर दिन आए कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में नव प्रवेशित बच्चों की संख्या के बारे में पूछताछ की तथा ऑपरेशन कायाकल्प के संतृप्तिकरण तथा सभी पैरामीटर के बारे में आवश्यक पूछताछ की। उन्होंने शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग हुए निर्माण कार्य की भी जानकारी ली तथा राइट टू एजुकेशन (आर टी ई) योजना के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किय कि यदि कोई विद्यालय आनाकानी करता है तो उसकी रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें ताकि प्रभावी कार्यवाही की जा सके ।
उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के नव संरचनात्मक विकास पर जोर देते हुए कहा कि सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का सर्वे करा लिया जाए तथा जो भी खामियां हैं उन्हें सूचीबद्ध कर संरचनात्मक विकास के कार्य भी कराए।
जिलाधिकारी ने बैठक दौरान प्राथमिक विद्यालयों में कम छात्रों वाले बच्चों को निकटवर्ती विद्यालय में मर्ज किए जाने के संबंध में सभी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में लगभग 13 हजार बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में आधार फीडिंग का कार्य प्रभावित होने की जानकारी दिए जाने पर जिलाधिकारी ने सभी जन्म प्रमाण पत्रों से संबंधित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिए, ताकि सभी एसडीएम से वार्ता कर प्रभावी कार्यवाही किया जा सके। बाल बाटीका की समीक्षा दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल संज्ञान में लाए जाने का निर्देश दिए गए। निपुण भारत अभियान अंतर्गत अध्यापकों की उपस्थिति 95 प्रतिशत एवं छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत होने की जानकारी दी गई। मध्यान्ह योजना अंतर्गत पोर्टल पर बच्चों की संख्या अपलोड नहीं करने पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों द्वारा पोर्टल पर फीड नहीं किया जा रहा है, उस विद्यालय के प्रधानाचार्य के वेतन आहरण पर रोक लगाई जाय।
इसी प्रकार छात्रवृत्ति योजना,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण कार्यों,रसोइया भुगतान, डीआईओएस से निर्माण कार्यों की पुछ ताछ, टैबलेट वितरण की जानकारी सहित जर्जर भवनों के संबंध में पुछ ताछ कर निर्देशित किया कि जो विद्यालय मरम्मत की श्रेणी में हैं उसपर होने वाले खर्च का आंकलन तैयार कराएं, जो विद्यालय ध्वस्तीकरण के योग्य हैं उन्हें कार्यवाही पूर्ण करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करें,। इसी क्रम में सीडीओ को निर्देशित किया गया कि विभिन्न विभागों के जर्जर भवनों की सूची तैयार कराकर प्रभावी कार्यवाही करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारीगण तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


