
अधिकारीगण संदर्भाे का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित-डीएम
असंतुष्ट फीड बैक से संबंधित अधिकारियों को दी चेतावनी
बैठक में आने से पूर्व तैयारी कर के आएं अधिकारी गण – डीएम
शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भाे के निस्तारण का मूल लक्ष्य है- डीएम
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आईजीआरएस सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
आईजीआरएस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहां कि जिन विभागों में शत प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक है उन विभागों के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी गण अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे मनोयोग से करें, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार लाई जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों को अधिकारी कटेगरी वाईज कर सही ढंग व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये।
जिलाधिकारी ने बैठक दौरान आईजीआरएस से संबंधित कितने मामलों में संतुष्ट और कितने मामलों में असंतुष्ट फीड के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी से पुछ ताछ की गई जिस पर सीएमओ द्वारा जानकारी नहीं दिए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यों में सुधार लाए जाने का निर्देश दिए, साथ ही असंतुष्ट निस्तारण वाले विभागों की बैठक प्रत्येक सप्ताह किए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने स्पेशल क्लोज वाले प्रकरणों को गुणवत्ता व मानक के अनुरूप निस्तारण करने के निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी फरियादियों शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के प्रति बेहद गम्भीर है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अधि0 अभि0 विद्युत द्वार निस्तारित किए गए अधिकतर मामलों में असंतुष्ट फीडबैक पाए जाने पर स्पष्टीकरण जारी किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर शो काल नोटिस जारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता असंतुष्ट फीड बैक पाये जाने वाले सभी विभागीय अधिकारियों को इसमें सुधार लाने की कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः
वापस आ जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भाे के निस्तारण के परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। क्योंकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भाे का निस्तारण का मूल लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस का पैरामीटर बदल गया है असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों को सही ढंग से निस्तारण कराए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ब्रजनंदन,उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, सहित अन्य संबंधित जनपदीय अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।

