
कुशीनगर पशुचिकित्साधिकारी, डा० रवीन्द्र प्रसाद ने अवगत कराया है कि प्रदेश के गी एवं महिषवंशीय पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की सुविधाएं पशुपालकों के द्वार तक उपलब्ध कराते हुए कृत्रिम गर्भाधान आच्छादन को बढ़ाने के ध्येय से कार्यरत है। पशुपालकों के द्वार पर कृत्रिम गर्भाधान सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत जनपद कुशीनगर में सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 19, एस०सी० वर्ग के -05 एवं एस०टी० वर्ग के-01 कुल 25 नवीन स्वरोजगार मैत्री (मल्टी परपज ए०आई० ‘टेक्नीशियन इन रूरल इण्डिया) का चयन करने का लक्ष्य निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि उक्त पशु मैत्री के चयन हेतु आनलाईन आवेदन से संबंधित आवेदन-पत्र, नियम व शर्ते आवेदन पत्र का प्रारूप आनलाईन पोर्टल https://maitriupldb.in पर उपलब्ध है। आनलाईन आवेदन दिनांक 03-09-2025 से 13-09-2025 को रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि मैत्री की स्थापना पूर्णतः स्वःरोजगार सृजन के अवधारणा पर आधारित है तथा चयनित एवं प्रशिक्षित मैत्री का किसी भी स्थिति में शासकीय सेवा में संविलियन का कोई अधिकार नहीं होगा। उत्तर प्रदेश, पशुधन विकास परिषद, लखनऊ द्वारा जारी आनलाईन पोर्टल से आवेदन हेतु कोई शुल्क देय नहीं है अर्थात् यह पूर्णतः निःशुल्क है। यदि कोई अन्य संस्था इस प्रकार के आवेदन-पत्र जारी कर कोई शुल्क मांगती है तो इसकी जिम्मेदारी उ०प्र०, पशुधन विकास परिषद की नहीं होगी। यदि किसी आवेदक द्वारा अन्य भ्रामक पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जाता है तो भी उ०प्र०, पशुधन विकास परिषद इसके लिए किसी प्रकार का उत्तरदायी नही होगा। मैत्री चयन हेतु केवल उपरोक्त वर्णित आनलाईन पोर्टल https://maitriupldb.in पर ही मान्य है। आफलाईन आवेदन किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किये जायेगें।
पशुचिकित्साधिकारी, डा० रवीन्द्र प्रसाद
