नवनिर्मित न०पं० मथौली प्रशासनिक कार्यालय का माननीय नगर विकास मंत्री ने किया लोकार्पण

मथौली/ कुशीनगर 

नवनिर्मित न०पं० मथौली प्रशासनिक कार्यालय का मुख्य अतिथि माननीय नगर विकास मंत्री श्री ए के शर्मा ने लोकार्पण किया।  यशस्वी मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में देश की देश प्रदेश आगे बढ़ रहा है। रोज नई नई कृतिमान रच रहा है। एकता,अखण्डता , सुरक्षा व संप्रभुता को संजोने का काम किया है। मोदी जी के नेतृत्व में देंश सभी क्षेत्रों में नई नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उक्त बाते नवनिर्मित न०पं० मथौली कार्यालय का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कही। आगे कहा कि दो साल में  मथौली  के विकास  को देखकर कुछ और सिखना चाहिए। मथौली के विकास के लिए इनका पूरा परिवार लगा हुआ है।  अमृत योजना का पहला चरण पूरा हो गया है दुसरा चरण चल रहा है। यह महत्वाकांक्षी योजना जोर पर संचालित है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार देश व  प्रदेश में विकास के पथ पर निरंतर अनवरत आगे आगे चल रहा है। राष्ट्रवाद और विचार धारा के साथ बीजेपी सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना से कार्य कर रही है। हमारा देश विकसित राष्ट्र बने हम सभी को मिल कर बीजेपी को और मजबूत बनाना होगा।  जो धनराशि नगर निकायों को दी गई है उससे विकास कार्य आज देखने को मिला है। मुख्य अतिथि ने न०पं ०अध्यक्ष नवरंग सिंह एवं ईओ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव को विकास को लेकर शाबासी दिया। माननीय सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा मथौली के जनता ने विकास की जो मांग हमारे सामने रखा उसे पूरा कराने का कार्य किया। नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प में केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं काफी सहायक बनी है।। मुख्य अतिथि को फूल माला एव ढोल नगारें के साथ स्वागत किया गया।कार्यक्रम के आयोजक नपं अध्यक्ष नवरंग सिंह ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।  संचालन मनंजय तिवारी ने किया। इस दौरान  उपाध्यक्ष बीज विकास निगम राजेश्वर सिंह,  विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोड़, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय, विधायक पड़रौना मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत तिवारी, ईओ मथौली सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, बाबू हरे राम शर्मा ,  विजय सिंह, श्रीराम कुशवाहा , जिला महामंत्री राणा प्रताप राव, प्रमुख प्रतिनिधि मोतीचक संदीप सिंह सोनू, व्यास मुनि सिंह , मनीष सिंह,  अदालत प्रसाद, नपं सुकरौली राम नेति काश्यप,  दिनेश कुमार राव, अखिलेश दास गुप्ता, डा० राजेश कुमार मद्धेशिया, मदन गोविन्द राव, अकमल हुसैन , सत्यकाम पाण्डेय,रविन्द्र सैनी, आदि मौजूद रहे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

×