
संबंधित एसडीएम राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल के माध्यम से करेंगे सर्वेक्षण का कार्य
कराए जाने वाले सभी कार्यों हेतु अलग – अधिकारियों की दी गई जिम्मेदारी
पौराणिक एवं धार्मिक दृष्टि से नदी की महत्ता के मद्देनजर डीएम ने लिया निर्णय
कुशीनगर
पौराणिक एवं धार्मिक दृष्टि से बांसी नदी का बहुत महत्व है, जिसका वर्णन तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामचरित मानस में किया गया है। बांसी नदी (ट्रंक ड्रेन) जनपद कुशीनगर के खड्डा तहसील से निकलकर पड़रौना होते हुए तहसील तमकुहीराज में पिपराघाट के पास बड़ी गण्डक नहर में गिरती है, जिसका कुछ भाग बिहार राज्य में भी पड़ता है। भगवान श्रीराम द्वारा बांसी नदी के तट पर विश्राम किया गया था, उस स्थल पर प्रत्येक कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में नदी में काफी मात्रा में जलकुम्भी एवं जगह-जगह अतिक्रमण किया गया है, जिसके दृष्टिगत नदी का सिल्ट सफाई एवं नदी में जल प्रवाह हेतु टास्क फोर्स का गठन जिलाधिकारी द्वारा किया गया है।
टास्कफोर्स में मुख्य विकास अधिकारी को अध्यक्ष, प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग को सदस्य, उपजिलाधिकारी, खड्डा / पड़रौना/ तमकुहीराज को सदस्य,
अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, कुशीनगर को सदस्य, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खण्ड, कुशीनगर को सदस्य,उपायुक्त (श्रम रोजगार), को सदस्य, उप निदेशक कृषि को सदस्य, जिला पंचायती राज अधिकारी सदस्य,।तहसीलदार, खड्डा / पड़रौना/तमकुहीराज सदस्य, खण्ड विकास अधिकारी, खड्डा / विशुनपुरा/पड़रौना/दुदही / सेवरही, अधिशासी अधिकारी, न०पं०, छितौनी सदस्य,
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने
टास्क फोर्स के कार्य एवं दायित्व बांसी नदी के जीर्णोद्धार हेतु सर्वप्रथम नदी की सीमा का चिन्हांकन अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, कुशीनगर एवं अधिशासी अभियंता, बाढ़ खण्ड, कुशीनगर द्वारा कराया जायेगा। इस सर्वेक्षण में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी अपने राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल के माध्यम से सर्वेक्षण में सहयोग करेगें। नदी के चिन्हांकन के बाद सफाई कार्य में आ रही बाधाओं को सूचीवद्ध करते हुए इनका निराकरण सक्षम स्तर से कराये जाने हेतु त्वरित कार्यवाही की जायेगी। सर्वेक्षण रिपोर्ट विषयक आंकड़ो का संग्रहण / एकत्रण अधिशासी अभियतां, बाढ खण्ड, द्वारा किया जायेगा तथा इस सन्दर्भ में रंगभेदी नक्शा प्रस्तुतीकरण/पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन अधिशासी अभियतां, बाढ़ खण्ड, द्वारा किया जायेगा।
उन्होंने निर्देशित किया है कि टास्क फोर्स द्वारा एक सप्ताह के अन्दर विभिन्न स्थलों के चिन्हांकन कर नदी के सफाई कार्य में आ रही बाधाओं के बारे में अधोहस्ताक्षरी को अवगत करायेगी।
नदी में पानी की उपलब्धता बनाये रखने हेतु कार्ययोजना-इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई एवं अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खण्ड को निर्देशित किया गया है कि नदी में पानी की मात्रा को बढ़ाने / उपलब्धता बनाये रखने हेतु किन नहर/राजवाहो / गुलों को नदी से जोड़ा जाय से सम्बन्धित कार्ययोजना तैयार कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
बांसी नदी की साफ-सफाई के संबंध में कार्ययोजना का निर्माण इस सन्दर्भ में नदी के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना अधिशासी अभियन्ता, बाढ खण्ड, एवं उपायुक्त (श्रम रोजगार) द्वारा तैयार किया जायेगा। नदी के सेक्टर / चैनजवार साफ-सफाई हेतु संसाधनों (श्रमिक, जे०सी०बी०, पोकलैण्ड आदि) की आवश्यकता, उपलब्धता पता/ / वैकल्पिक व्यवस्था का आंकलन जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा किया जायेगा।
इस प्रकार सम्पूर्ण कार्ययोजना बनाते हुए उसका कियान्वयन किया जायेगा। कार्ययोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु पर्यवेक्षणीय टीम का गठन भी किया जायेगा। टास्क फोर्स के गठन के 15 दिवस के अन्दर साफ-सफाई विषयक कार्ययोजना के सन्दर्भ में अधोहस्ताक्षरी को अवगत करायेगी।
बांसी नदी पर वृक्षारोपण बांसी नदी के जीर्णोद्धार के उपरान्त निकलने वाले सिल्ट से निर्मित बंधों पर सघन वृक्षारोपण कराया जायेगा, जिसकी कार्ययोजना प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, द्वारा तैयार किया जायेगा।
बांसी नदी की साफ-सफाई विषयक कार्ययोजना का क्रियान्वयन टास्क फोर्स पाक्षिक रूप से क्रियान्वयन हेतु गठित पर्यवेक्षणीय टीम के साथ बैठक करते हुए साफ-सफाई कार्ययोजना के प्रगति की समीक्षा करेगी। समीक्षा बैठक हेतु अद्यतन सूचनाओं का संकलन एवं प्रस्तुतीकरण हेतु अधिशासी अभियंता, बाढ खण्ड,एवं उपायुक्त (श्रम रोजगार) नोडल अधिकारी होगें।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समय-समय पर आवश्यकतानुसार ससमय क्रियान्वयन हेतु पृथक से आदेश जारी किया जायेगा। टास्क फोर्स कार्ययोजना कियान्वयन में आ रही बाधाओं का सक्षम स्तर से निराकरण करायेंगे एवं क्रियान्वयन की प्रगति से पाक्षिक रूप से अधोहस्ताक्षरी को अवगत करायेंगे।
जिलाधिकारी ने उपरोक्त का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किये जाने हेतु सभी संबंधित को निर्देशित किया है ।
