
बैठक में आने से पूर्व तैयारी कर के आएं अधिकारी गण – डीएम
अधिकारी गण स्वयं फीड बैक की रिपोर्ट देखे -डीएम
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आईजीआरएस सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
आईजीआरएस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में विगत माह से अच्छा प्रदर्शन हुआ है, फिर भी जनपद की रैंकिंग बहुत ही खराब है, इस में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि संदर्भों के निस्तारण में स्थलीय निरीक्षण कर पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें ताकिजनपद की रैंकिंग में सुधार लाई जा सके।
जिलाधिकारी ने बैठक दौरान आईजीआरएस से संबंधित कितने मामलों में संतुष्ट और कितने मामलों में असंतुष्ट फीड के संबंध में मत्स्य अधिकारी से पुछ ताछ की गई जिस जिसमें 07 मामलों में सभी का फीड बैक असंतुष्ट मिला, मत्स्य अधिकारी द्वारा कुछ भी नहीं बताने पर वेतन रोकने सहित उनके विरुद्ध शासन को पत्र लिखे जाने हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया।
ईओ दुदही के 10 मामलों में 7 का फीड बैक असंतुष्ट पाए जाने पर कार्यों में सुधार लाए जाने का निर्देश दिए गए। इसी प्रकार सीएमओ के 98 मामलों में 66 का फीड बैक असंतुष्ट, उपायुक्त उद्योग का 17 में 10 असंतुष्ट, डीडीओ का 208 में 120 असंतुष्ट, ईओ पडरौना का 6 असंतुष्ट, सहित सभी विभागों द्वारा निस्तारित किए गए मामलों में असंतुष्ट फीड बैक के संबंध में पुछ ताछ कर आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जो मामले आईजीआरएस के नहीं हैं परंतु प्रत्येक दिन आप द्वारा प्राप्त आवेदनों को निस्तारित किया जाता है उसे भी इसमें सम्मिलित करते हुए आईजीआरएस कराएं ताकि फीड बैक का प्रदर्शन हो सके।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी फरियादियों/शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के प्रति बेहद गम्भीर है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी बैठकों में अधिकारी गण शिकायतों संबंधी समस्त विवरण साथ में लाएं ताकि आवश्यकतानुसार निस्तारण आख्या का अवलोकन भी किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भाे के निस्तारण के परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस का पैरामीटर बदल गया है असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों को सही ढंग से निस्तारण कराए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 चंद्र प्रकाश,उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, उप कृषि निदेशक अतिंद्र सहित अन्य संबंधित जनपदीय अधिकारी एवं समस्त ईओ आदि उपस्थित रहे।


