
3किलोवाट के स्थापित सोलर रूफटॉप से मासिक 3 हजार की बचत
5 किलोवाट के स्थापित सोलर रूफ टॉप से मासिक 5 हजार की होगी बचत
1 किलोवाट पर अनुदान 45 हजार, 2 किलोवाट पर 90 हजार का अनुदान
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मा0 प्रधान मंत्री जी द्वारा दिनांक 13.02.2024 को पी०एम० सूर्य घरःमुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ किया गया है जिसके लिए ये पोर्टल http://pmsunyaghar.gov.in को विकसित किया गया है. पोर्टल के माध्यम से हर घर सोलर सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिये जा रहे है। सभी श्रेणी के घरेलू विद्युत उपभोक्ता 1 कि0 वा0 से 50 कि0वाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्सन घारी अपने निजी घर की छत पर सोलर रूफटाप स्थापित करवाकर अनुदान प्राप्त करते हुए विद्युत की बचत 25 वर्षों तक कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ता 02 किलोवाट का सोलर रूफटाप लगवा सकते है जिससे औसत 10 यूनिट विद्युत प्रतिदिन बचत करते हुए लगभग रू. 2000/- मात्र की बचत प्रति माह कर सकेंगे। 02 की0वाट क्षमता के सोलर रुफ़टाप प्लांट के लिये 200 वर्ग फिट छत की आवश्कता होगी एवं बाजार दरो पर 130000 से 140000 मात्र रजिस्टर्ड वेण्डर को भुगतान कर सोलर रूफटाप स्थापित करवा सकेंगे जिसपर भारत सरकार के द्वारा देय अनुदान रु. 60000/- मात्र एवं राज्य सरकार का अनुदान रु. 30000/- मात्र कुल अनुदान 90000/मात्र लाभार्थी के खाते में डीपीटी के माध्यम से एक माह में प्राप्त होगा इस प्रकार लाभार्थी को लगभग रु. 40000 से 80000/- मात्र लागत आयेगी जो 20 से 25 माह में विद्युत की बचत से वापिस प्राप्त (पे बैंक) हो जाएगी संयंत्र से 25 वर्षों तक कुल रु. 600000/- मात्र का लाभ अर्जित होगा। यह भी अवगत कराना है की उक्त स्थापित सोलर रूफटॉप संयंत्र पर 05 वर्षों तक निःशुल्क मरम्मत एवं टोल फ्री सर्विस दी जायेगी एवं सोलर माड्यूल की 25 वर्ष की पारन्टी एवं अन्य संयंत्रों पर 5 साल कि वारण्टी भी देय होगी जो कि स्थापनाकर्ता वेण्डरों के द्वारा देय
02 किलो वाट से अधिक क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापना पर प्रति माह बचत के क्रम में बताया कि 03 किलो वाट से 450 यूनिट बिजली पैदा होगी जिसमें 3 हजार की मासिक एवं 25 वर्षों में 900000 लाख की बचत। 04 किलोवाट में 600 यूनिट 4 हजार मासिक एवं 12 लाख का बचत 25 वर्षों में होगी। 05 किलोवाट 750 यूनिट प्रतिमाह 5 हजार की एवं 25 वर्षों में 15 लाख की बचत होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि सोलर रूफटॉप की स्थापना यूपी नेडा में इंपैनल्ड वेंडर एवं बैंक के सहयोग से मासिक किस्त पर भी करवाई जा सकती है, 02 किलोवाट से अधिक क्षमता के सोलर संयत्र पर व्यय अनुदान एवं लाभ के क्रम में बताया कि 01 कि0वाट पर 30 हजार केंद्रांश अनुदान एवं 15 हजार राज्यांश अनुदान सहित कुल 45 हजार का अनुदान है, तथा 02 कि0वाट पर कुल 90 हजार अनुदान एवं 03 कि0 वाट से 10 कि0 वाट तक कुल 10 लाख 8 हजार का अनुदान देय है।
उक्त योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी स्वयं अथवा किसी भी रजिस्टर्ड वेंडर के सहयोग से नेशनल पोर्टल http://pmsuryaghar.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना कर सकता है साथ ही लाभार्थी द्वारा यूपी नेडा से इंपैनल्ड वेंडर के माध्यम से सोलर रूफटॉप स्थापित कराए जाने पर ही उन्हें अनुदान का लाभ मिलेगा अन्यथा की दशा में लाभार्थी को अनुदान प्राप्त नहीं होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी लाभार्थी की ही होगी, यूपी नेडा में इंपैनल्डल वेंडर की समस्त जानकारी लाभार्थी द्वारा उक्त पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है
http://pmsuryaghar.gov.in/ पर आनलाईन आवेदन कर सोलर रुकटाप संयंत्र की स्थापना करा सकता है, साथ ही अवगत कराना है की लाभार्थी द्वारा यूपीनेडा से इन्भावेण्डर के माध्यम से सोलर रूफटाप स्थापित कराये जाने पर ही उन्हें अनुदान का लाभ मिलेगा अन्यथा की एका में साभार्थी को अनुदान (राज्यानुदान एवं केन्द्रानुदान) प्राप्त नहीं होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी लाभार्थी की ही होगी। यूपीनेका में इम्पैफेल्ड वेण्डर की समस्त जानकारी (फर्म का नाम, मोबाईल नं० आदि) लाभार्थी द्वारा उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
