कुशीनगर
आशीष कुमार उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि जनपद कुशीनगर में खरीफ मौसम में उगायी जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक कृषि तकनीको एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषको को प्रदान करने हेतु “विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025” का एक मिशन के रूप में आज शुभारम्भ किया गया।
यह अभियान 29 मई से प्रारम्भ होकर 12 जून 2025 के मध्य आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई0सी0ए0आर0) के संस्थानों, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकगण तथा जनपद के कृषि, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, मस्त्य, सहकारिता, रेशम, सिचांई विभाग एवं लीड बैंक मैनेजर/वित्तीय संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी प्रशिक्षक की भूमिका में कार्य कर रहे है। कृषि विज्ञान केन्द्र, आई0सी0ए0आर0 के संस्थान , कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गयी नवीन/उन्नत कृषि तकनीकों तथा कृषि में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी के साथ-साथ राज्य एवं केन्द्र पोषित योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करायी जा रही है।
विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के उद्देश्य
क्षेत्र विशेष के लिए खरीफ मौसम में उगायी जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक तकनीकों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में किसानों को जागरूक करना।किसानों को उनके लिए उपयोगी विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा नीतियों के बारे में जागरूक करना।किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझायी गयी विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित खादों के प्रयोग के लिए जागरूक एवं प्रशिक्षित करना।पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजना के नए पात्र अवशेष लाभार्थियों का पंजीकरण, ई-के0वाई0सी0, आधार सीडिंग एवं अन्य लोन से सम्बन्धित निदान प्रदान करना। कार्यक्रम के आयोजन हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र एवं अन्य संस्थानों की 3 टीमें तैयार कर प्रतिदिन 3 विकास खण्ड के 3-3 ग्रामों में कुल 9 ग्रामों में प्रत्येक दिन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जनपद के 135 ग्रामों में इसका आयोजन किया जा रहा है। सरकार की नीति लैब टू लैण्ड के तहत किसानो के लिए उपयोगी विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा नीतियों के बारे में किसानों को जागरूक करना है। सभी कृषक भाई विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 में सम्मिलित होकर विभिन्न योजनाओं, कृषि की नवीन तकनीकों एवं कृषि कार्यों में आ रही समस्या का वैज्ञानिको द्वारा समाधान प्राप्त कर सकते है।