
कुशीनगर। समाजवादी पार्टी में आंतरिक खींचतान तेज हो गई है। जिले की सियासत में हलचल तब बढ़ गई जब सपा नेता राकेश यादव ने जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान और जिम्मेदारी नहीं दी जा रही, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ कमजोर हो रही है।
राकेश यादव ने कहा कि सपा की मजबूती कार्यकर्ताओं के मनोबल पर निर्भर करती है। यदि कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही नजरअंदाज किया जाएगा तो आने वाले चुनाव में पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वह गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं और केवल चहेतों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का संघर्ष सड़क से लेकर विधानसभा तक कार्यकर्ताओं ने किया है। ऐसे कार्यकर्ताओं को किनारे लगाना संगठन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। राकेश यादव ने पार्टी आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि जिला इकाई को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए निष्पक्ष नेतृत्व जरूरी है।
राजनीतिक गलियारों में राकेश यादव के इस बयान से खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी के जिला संगठन में और उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।कुशीनगर की सियासत में मचा बवाल! सपा नेता राकेश यादव ने जिला अध्यक्ष राम अवध यादव पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि संगठन में रिश्तेदारों को पद देकर कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। आरोप से पार्टी में खलबली, आलाकमान तक पहुँची गूंज।
