
23 नवम्बर — विलेज फास्ट टाइम्स, कुशीनगर, बीएलओ को फटकार
“मतदाता सूची का शुद्धिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता, ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं” — डीएम
कुशीनगर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान को तेज रफ्तार देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने आज तमकुहीराज तहसील, हाटा तहसील तथा ग्राम मुजहना के प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान बूथ पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म के वितरण, संकलन तथा ऑनलाइन प्रविष्टियों की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदार अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
मुझेहना बूथ पर बेहद धीमी प्रगति, डीएम नाराज
प्राथमिक विद्यालय मुजहना में जिलाधिकारी ने पाया कि कुल 1369 मतदाताओं के सापेक्ष अब तक केवल 500 फॉर्म वितरित हुए हैं, जबकि ऑनलाइन प्रविष्टियाँ मात्र 139 ही की गई हैं। इस ढिलाई को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बीएलओ को कड़ा निर्देश दिया कि “इस तरह की सुस्त गति स्वीकार्य नहीं। संबंधित बीएलओ तत्काल प्रभाव से कार्य में तेजी लाएँ और प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराएँ।”
उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन अत्यंत जिम्मेदारी का कार्य है और देरी का सीधा असर आने वाले चुनावों की निष्पक्षता पर पड़ सकता है।
हाटा तहसील: सभी बीएलओ की व्यक्तिगत प्रगति की समीक्षा
हाटा तहसील सभागार में डीएम तंवर ने सभी बीएलओ और ऑपरेटरों का व्यक्तिगत रूप से कार्य अवलोकन किया। उन्होंने फॉर्म आने के बाद उसी दिन ऑनलाइन प्रविष्टि अनिवार्य किए जाने पर जोर दिया।
डीएम ने कहा— “फॉर्म हाथ में आए और उसी दिन ऑनलाइन दर्ज न हो, यह कदापि स्वीकार नहीं। SIR कार्यों में शत–प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए।”
तमकुहीराज तहसील: हर स्तर पर तेजी का निर्देश
तमकुहीराज तहसील सभागार में भी जिलाधिकारी ने फॉर्म वितरण एवं ऑनलाइन प्रविष्टियों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने और उसकी प्रविष्टि—दोनों प्रक्रियाओं को समान गति से आगे बढ़ाया जाए, ताकि किसी स्तर पर बाधा न रह जाए।
उन्होंने मौके पर मौजूद अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को तात्कालिक निर्देश देते हुए कहा कि “प्रत्येक बीएलओ को फील्ड में सक्रिय रखा जाए और जोनल/सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से लगातार अनुश्रवण किया जाए।”
25 नवम्बर तक हर हाल में कार्य पूर्ण करें — डीएम का अल्टीमेटम
डीएम तंवर ने स्पष्ट कहा कि 25 नवम्बर तक हर पात्र मतदाता का फॉर्म वितरित, संकलित और ऑनलाइन दर्ज हो जाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पर कठोर कार्रवाई तय है।
उन्होंने पर्यवेक्षण अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराएं तथा कमजोर प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें।
जिलाधिकारी की जनता से अपील
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा—
“सभी नागरिक 25 नवम्बर तक अपना SIR फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को अवश्य जमा करें। आपकी सक्रियता से ही मतदाता सूची त्रुटिरहित और अद्यतन बन पाएगी।”
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि प्रत्येक मतदाता की सहभागिता से ही सफल हो सकेगा।
SIR अभियान को लेकर जिलाधिकारी की आज की कार्रवाई ने जनपद स्तर पर प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय कर दिया है। आगामी दिनों में कार्यों







