
बैठक में डीएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्णय लिए, यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने पर जोर दिया।
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा उपस्थिति में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट साभार में संपन्न की गई
समीक्षा बैठक में जुलाई की बैठक में दिये गये निर्देशो के अनुपालन में समस्त विभागों द्वारा आख्या प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ए0आर0टी0ओ0 एवं ट्रैफीक सी0ओ0 को निर्देशित किया गया कि कसया और पड़रौना में ई-रिक्शा के लिए रूट मैप तैयार करें और रूट का कलर कोडिंग तथा सडक की चौड़ाई एवं कैपेसिटी के अनुसार कितने रिक्शा का संचालन होगा, उनकी संख्या निर्धारित करते हुए ई-रिक्शा का संचालन किया जाये।
दुर्घटनाओं का संकलन आख्या आईरैड एप्प पर अपलोड करें। यातायात निरीक्षक द्वारा एन0 एच0 पर हो रहे दुर्घटनाओं एवं जनपद में होने वाली समस्त दुर्घटनाओं का सम्पूर्ण ऑडिट रिपोर्ट जिसमें दुर्घटनाओं की संख्या, स्थान, कारण एवं किये जाने वाले सुधारों का व्यौरा एवं पी0 एम0 रिपोर्ट का उललेख करते हुए प्रत्येक सड़क सुरक्षा की बैठक में आख्या प्रस्तुत किये जाने का निर्देश संबंधित को दिए। एन0एच0 ए0आई0 से प्रतिभाग कर रहे अधिकारी द्वारा हो रही दुर्घटनाओं का ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया जिसपर जिलाधिकारी द्वारा अगली बैठक में विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा जिन स्थानों पर जनता द्वारा अवैध कट बनाये जा रहे हैं, उन्हे बंद करने एवं आवश्यकतानुसार फूट ओवारब्रिज बनाने के निर्देश दिये गये।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जाम और अतिक्रमण हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया कि मार्गों का चौडीकरण आवश्यक्तानुसार करें, मार्गों के किनारे ठेले/अन्य दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को हटाया जाये, आवश्यक्तानुसार चालान की प्रक्रिया पुलिस विभाग के सहयोग से की जाये एवं एन0एच0ए0आई0 के उच्च अधिकारी को एन0एच0ए0 आई0 द्वारा चिन्हित स्पॉटों पर कार्य किये जाने हेतु बजट आवंटन करने अथवा कार्य कराने के निर्देश दिये गये। परिवहन विभाग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में थानेवार अनफीट वाहनों की सूची पुलिस विभाग को उपलब्ध करा दी गयी है तथा माह जुलाई में 30 अनफीट वाहनों का फीटनेस करा लिया गया है जिसपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि अनफीट स्कली वाहनों को प्राथमिकता के तौर पर सीज किया जाये एवं मीडिया के माध्यम से प्रेरित किया जाये।
जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त विद्यालयों के प्रबंधक प्राधानार्यों की बैठक कराकर समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को विद्यालय परिवहन यान समिति का गठन किये जाने के निर्देश दिये गये तथा अनफीट स्कूल वाहनों का फीटनेस अनिवार्य रूप से कराये जाने के निर्देश दिये गये तथा मा0 सर्वोंच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देंशों के क्रम में ही स्कूल वाहनों का संचालन किया जाये। चालकों/परिचालकों का चरित्र सत्यापन पुलिस विभाग से कराये जाने के निर्देश दिये गये। किसी भी अनफीट स्कूल वाहनों का संचालन कदापि न किया जाये। इसके विरूद्ध परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को प्रवर्तन कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाये। जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में समस्त पेट्रोल पम्प पर नो हेल्मेट नो फ्यूल का सख्ती से अनुपालन किये जाने हेतु निर्देशित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, एक्सियन पीडब्ल्यूडी, डीएसओ, बीएसए, एआरटीओ, प्रभारी अधिकारी यातायात सहित सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।


