
ऑनलाइन पोर्टल /क्यू आर कोड स्कैन कर सुझाव भेज सकेंगे आम नागरिक
जिलाधिकारी ने जनपद के विकास की संभावनाओं के दृष्टिगत प्रस्तुत किए सुझाव
जनपदवासी क्यू आर कोड या पोर्टल के माध्यम अपने सुझाव भेजकर अभियान का बने हिस्सा-डीएम
जनपद की लगभग 40 लाख आबादी में 20 लाख लोगों द्वारा अपने सुझाव देने का रखा गया है लक्ष्य
कुशीनगर
शासन द्वारा नामित सेवानिवृत प्रबुद्ध जनों की 5 सदस्यीय टीम के साथ आज जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।
उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के तहत जनपद में पधारे रामजी लाल, एस एन सिंह व आर के तिवारी एवं जिलाधिकारी द्वारा अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद का तीव्र विकास हो इसमें क्या क्या संभावनाएं हैं, इस पर विधिवत रूप से चर्चा करते हुए कहा विकसित कुशीनगर @2047 एक्सपर्ट द्वारा जो दशा /दिशा कैसे तय करेंगे, सर्व प्रथम ये जरूरी है कि आज हम कहां खड़े हैं और किस किस क्षेत्र में क्या आवश्यक है तभी प्रयास कर आगे बढ़ेंगे। जिलाधिकारी प्रबुद्ध जनों के बीच उत्तर प्रदेश में जनपद कुशीनगर की जीडीपी की कितनी भागीदारी है, उन्होंने प्राइमरी/सेकेंडरी अंतर्गत सभी पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जनपद में केला उत्पादन, 4 चीनी मिलें चालू हैं तथा 7 चीनी मिले बंद हैं, इस पर विशेष फोकस करना है कि अच्छे लोगों को प्रमोट करना होगा इंडस्ट्री के क्षेत्र में, फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं इस कार्य हेतु भूमि की आवश्यकता पहले होगी, जिसके लिए रजवटिया भूमि के चिन्हांकन भी कर लिया गया है, दूसरा कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था आवश्यक है जो जनपद में ना के बराबर है, एवं 5 स्टार होटल/शॉप का निर्माण, पर्यटक को आकर्षित करने वाले विभिन्न कार्यों, कुशीनगर एयर पोर्ट से इंटर नेशनल/ डोमेस्टिक उड़ान की आवश्यकता के क्रम में बताया गया कि अब सारी बढ़ाएं दूर कर ली गई हैं तथा अब रात में जहाज की लैंडिंग हो सकेगी, साल के अंत तक 2 इंटरनेशनल उड़ाने एवं 2 डोमेस्टिक उड़ान का क्लियर करा लिया गया है। इसी प्रकार कसाडा द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों ,पडरौना चीनी मिल चालू कराए जाने का प्रयास, नेपाल से इंपोर्ट/एक्सपोर्ट को डेवलप करने,नदी मार्ग से नेपाल को जोड़ने, का प्रयास सहित सुझाव के रूप में शासन/प्रशासन के बीच गैप कम करने पर अपने विचार रखे गए।
रामजी लाल, आर के तिवारी, एस एन सिंह द्वारा अपने अपने विचार रखे गए ।तथा जनपद के विकास हेतु समस्त जनपदवासियों से उनके द्वारा अपने सुझाव स्कैनर/पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in/ के माध्यम से दिए जाने हेतु अपील किया गया।
इस अवसर पर वीडियो के माध्यम से स्कैनर द्वारा स्कैन कर उस पर भाषा का चयन करते हुए अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से अपने विचार साझा करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीडीओ द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने, अपने परिवार वालों, कार्यालय में आगंतुकों से भी फीडबैक /सुझाव लिए जाने एवं आम जन में प्रेरित किए जाने का निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक पीयूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे


