
गठित कमेटी द्वारा कुल 114 किमी लंबाई को सेक्टर में विभाजित कर तैयार की गई कार्य योजना
बांसी मेला से पूर्व सफाई का कार्य पूर्ण कर लिए जाने हेतु किया गया आश्वस्त
सामाजिक अभियान का रूप में तय तिथि को किया जाएगा श्रमदान – डीएम
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में आज बांसी नदी के पुनरोद्धार के संबंध में आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक दौरान बांसी नदी के कुल लंबाई 114 किमी एवं 0 से 60 किमी का क्षेत्र सिंचाई खंड 2 तथा 60 से 114 किमी का क्षेत्र बाढ़ खंड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सेक्टर में विभाजित कर जीर्णोद्धार हेतु बनाई गई कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक दौरान बांसी नदी का ड्रोन कैमरे से लिए गए वीडियो का अवलोकन किया गया।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित को निर्देशित किया कि नदी की सफाई हेतु तिथि का निर्धारण करते हुए सभी संबंधित को अवगत कराएं ताकि यूके अवधि को अभियान के रूप में श्रमदान कर सफाई कार्य किया जा सके। उन्होंने इस कार्य हेतु उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए आम जन को प्रेरित कर अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने सीडीओ को निर्देशित किया कि इस कार्य हेतु बनाए गए 6 करोड़ 22 लाख के डीपीआर को गहनता से जांच कर शासन को शीघ्र भेज दिए जाएं ताकि धन की स्वीकृति होते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाय। उन्होंने कहा कि नदी में जलकुंभी दुबारा न हो इसके कारकों को खत्म करना होगा। उन्होंने ग्राम प्रधान गण से भी टाइड फंड अंतर्गत कार्य कराए जाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि इस कार्य हेतु प्राप्त 2 करोड़ में 1.5 करोड़ बांसी नदी हेतु मेरे स्तर से दी जाएगी तथा 50 लाख हिरण्यवती नदी के पुनरोद्धार हेतु दिए जाने का निर्णय किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिस विभाग का जो कार्य है उसके संबंध में कार्ययोजना के तहत अपना अपना कार्य शुरू कर दें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्ययोजना के तहत कौनसा कार्य एक सप्ताह, कौन सा कार्य 15 दिन, कौनसा कार्य महीने भर में पूर्ण होगा इसका भी उल्लेख किया जाय।
उन्होंने बांसी नदी के किनारों पर पैमाईश के उपरांत सरकारी जमीनों पर तालाब/केले की खेती प्रशासन की देख रख में किए जाने सहित पल्यूशन विभाग को भी कमेटी में सम्मिलित किए जाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये अभी शुरुआत है,जब तक कार्य पूर्ण नहीं होता तब लगातार सभी संबंधित/स्वयंसेवी संस्थाओं/ग्राम प्रधान गण सहित आम जनमानस से संपर्क कर सामाजिक अभियान बनाएं, उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए नदी है मेरे लिए पवित्र नदी है। ग्राम प्रधानों द्वारा पूछे गए प्रश्न के क्रम में मेला से पूर्व सफाई का कार्य पूर्ण कर लिए जाने हेतु प्रशासन के तरफ से आश्वस्त किया गया।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा अब किए गए कार्यों/कार्ययोजना के संबंध में विधिवत जानकारी दी गई।
बैठक दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय, डीसी मनरेगा राकेश, सहित अन्य सभी संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी गण, खंड विकास अधिकारी, अधि 0अभि0 न0प0 के साथ बांसी नदी से लगे ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान गण उपस्थित रहे।
