
कुशीनगर
कुशीनगर जनपद में सडक सुरक्षा की बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर यातायात की अध्यक्षता में ई-रिक्शा रूट निर्धारण के सम्बन्ध में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी/अधिशासी अधिकारी पडरौना एवं ई-रिक्शा चालक संघ तथा ई-रिक्शा चालकों की बैठक आज आहूत की गई।
बैठक दौरान ई-रिक्शा चालक संघ एवं यातायात विभाग द्वारा नगर क्षेत्र पड़रौना को जाम से मुक्त कराने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत नगरी क्षेत्र के अन्दर एवं अन्य मार्गों का ई-रिक्शा का संचालन हेतु रूट निर्धारण किये जाने हेतु प्रस्तावित रूट के सम्बन्ध में टी०एस०आई० द्वारा अवगत कराया गया, जिस पर क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा टी०एस०आई० इम्तेयाज अहमद को चालकों का निर्धारित ई-रिक्शा रूट के अनुसार सूची तैयार किये जाने को निर्देश दिये गये, तथा अगली बैठक तक ई-रिक्शाओं पर नगर निकाय के सहयोग से रूट संख्या तथा अन्य विवरण अंकित किये जाने के निर्देश दिये गये।
क्षेत्राधिकारी सदर यातायात द्वारा रोड़ के किनारे लाल पट्टी बनाने जाने हेतु अधिशासी अधिकारी पडरौना को निर्देश दिये गये, जिससे रेड़ी पटरी पर दुकाने लगाये जाने हेतु चिन्हांकन किया जा सके, तथा ट्रैफिक की समस्या का सामाधान किया जा सकें, तथा सड़क सुरक्षा के मानकों को पूर्ण किया जा सके। यातायात विभाग द्वारा तैयार की गई प्रस्तावित रूट एवं पार्किंग का विवरण का उल्लेख भी बैठक दौरान किया गया ।
उक्त बैठक में सी०ओ० ट्रेफिक डा० अजय कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कुशीनगर मो० अजीम, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पडरौना, सहायक यातायात निरीक्षक इम्तेयाज अहमद, यातायात विभाग के अन्य कर्मचारी, ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारीगण एवं ई-रिक्शा चालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

