



कुशीनगर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के अंतर्गत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान आजीविका मिशन के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु बैंकिंग सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। साथ ही, शाखा प्रबंधकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन एवं नीतियों की जानकारी दी गई तथा उनका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यशाला में बैंकिंग प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने एवं जनसहभागिता पर विशेष चर्चा की गई।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक पियूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, NRP, जिला मिशन प्रबंधन इकाई के सदस्य, तथा जनपद के समस्त बैंकों के रीजनल मैनेजर (RM), जिला समन्वयक (DC), लीड बैंक मैनेजर (LDM) एवं शाखा प्रबंधकगण ने प्रतिभाग किया।
