
हत्या के घटना में शामिल 07 युवक गिरफ्तार
कुशीनगर पडरौना थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जटहां रोड पर बीती रात हुई विवाद में एक युवक की जान गंवानी पड़ी पुराने रंजिश के चलते दो पक्षों में कहां सनी के बाद जमकर मारपीट और चाकू बाजी हुई जिसमें 19 वर्षीय युवक की हत्या दुसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है ।
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ विवाद घटना एक युवक मृत्यु दुसरा अस्पताल में भर्ती
प्रथम पक्ष के सागर कुमार पुत्र सुनील उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी राधा कृष्ण कालोनी थाना को0 पडरौना आदि व द्वितीय पक्ष के अंशु पटेल पुत्र बृजेश पटेल उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी भटवलिया थाना को0 पडरौना कुशीनगर आदि के मध्य पुराने विवाद को लेकर कहा सुनी व झगड़ा हुआ। इसी दौरान दोनों पक्ष मार-पीट कर चाकू से एक दूसरे को चोट पहुंचा दिये जिससे सागर व द्वितीय पक्ष के अंशु पटेल घायल हो गये। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को ईलाज हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय रविन्द्रनगर धूस में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान सागर कुमार की मृत्यु हो गयी है व द्वितीय पक्ष के अंशु पटेल का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह की बाईट
क्या है मामला
दिनांक 29.07.2025 की रात्रि में थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत जटहां रोड पर प्रथम पक्ष के सागर कुमार पुत्र सुनील उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी राधा कृष्ण कालोनी थाना को0 पडरौना आदि व द्वितीय पक्ष के अंशु पटेल पुत्र बृजेश पटेल उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी भटवलिया थाना को0 पडरौना कुशीनगर आदि के मध्य पुराने विवाद को लेकर कहा सुनी व झगड़ा हुआ। इसी दौरान दोनों पक्ष मार-पीट कर चाकू से एक दूसरे को चोट पहुंचा दिये जिससे सागर व द्वितीय पक्ष के अंशु पटेल घायल हो गये। ईलाज के दौरान सागर कुमार की मृत्यु हो गई। प्रकरण में थाना को0 पडरौना पर मु0अ0सं0 426/2025 में अभियोग पंजीकृत किया गया एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री निवेश कटियार तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 30.07.2025 को थाना को0 पडरौना पुलिस टीम द्वारा घटना में सम्मिलित कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 426/2025 धारा 191(1)/191(2)/191(3)/352/351(3)/103(1)/118(1) बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्तगण
राज वर्मा पुत्र गुड्डू वर्मा साकिन रामधाम पोखरा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 19 वर्ष करन चौहान पुत्र अशोक चौहान साकिन कसेरा टोली थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 19 वर्ष आजाद सिंह पुत्र बाबूलाल सिंह साकिन इन्दिरानगर थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 18 वर्ष आदित्य सिंह उर्फ लड्डू पुत्र स्व0 रवि सिंह साकन बाड़ी टोला थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 19 वर्ष रोशन उर्फ ठाकुर पुत्र स्व0 आत्मा साकिन जटहां रोड इन्दिरानगर थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 20 वर्ष प्रिंस यादव पुत्र अजय यादव साकिन सरदार पटेल नगर पडरौना थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 18 वर्ष हैप्पी सिंह पुत्र लालबहादुर सिंह साकिन बेलवा जंगल थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 19 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उ0नि0 चन्दन प्रजापति प्रभारी कस्बा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उ0नि0 आकाश सिंह चौकी प्रभारी सिधुआ थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उ0नि0 राहुल कुमार थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर म0उ0नि0 प्रगति जायसवाल थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उ0नि0 रिजवान अहमद थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उ0नि0 चन्दन मौर्या थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर उ0नि0 निरंजन साहू थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर हे0का0 शंखधर राय थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर का0 चन्द्रमा बिन्द थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर का0 रविप्रकाश सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर का0 नितीश यादव थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर का0 विवेक कुमार थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर का0 सूरज मौर्या थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
दो पक्षों के मध्य हुई मार-पीट के दौरान एक व्यक्ति की हुई हत्या के घटना में शामिल 07 नफर अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री निवेश कटियार की बाईट

