
जनपद कुशीनगर में जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में आज दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा आयोजन के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण के वितरण कार्यक्रम का आयोजन नवीन संकेत मूक बधिर इण्टर कालेज, रविन्द्रनगर के प्रांगण में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष सहजानन्द राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, मा० विधायक खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय, मा० विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र कुशवाहा, मा० विधायक रामकोला विनय गोंड, मा० विधायक हाटा मोहन वर्मा एवं अन्य भाजपा पदाधिकारीगण तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), कुशीनगर शैलेन्द्र कुमार गौतम व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कुशीनगर अभय पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
सेवा पखवाड़ा 2025 के अन्तर्गत 180 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरणों में 80 ट्राईसाईकिल, 23 स्मार्ट केन, 40 जोड़ा वैशाखी व 37 व्हीलचेयर लाभान्वित किया गया। इस आयोजन में नवीन संकेत मूक बधिर इण्टर कालेज के बालिकाओं द्वारा कलाकृतियां प्रदान कर मा० प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

