
कुशीनगर के थाना रामकोला क्षेत्र के राजपुर सेमरा गांव से रगडगंज जा रहे रोड पर बने पुलिया के नीचे एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था जिसके गले व हाथ पैर पर धारदार वस्तु से हमला कर चोट पहुंचायी गयी थी। घायल व्यक्ति की पहचान हरिश्चन्द्र उर्फ गुटरु पुत्र फूलबदन उर्फ दहारी निवासी ग्राम परसौनी थाना घुघली जनपद महराजगंज के रुप में हुई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 356/25 पंजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री निवेश कटियार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 24.08.2025 को थाना रामकोला पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुए संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पूछ-ताछ का विवरण
पूछ-ताछ में अभियुक्त महेन्द्र प्रजापति पुत्र छेदी प्रसाद साकिन बसन्तपुर टोला बठौरा थाना घुघली जनपद महराजगंज ने बताया कि घायल व्यक्ति हरिश्चन्द्र की शादी नरायना लक्ष्मीपुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर में 07 वर्ष पूर्व अभियुक्त ने ही कराया था। शादी के बाद से ही दोनो पति पत्नी में बनती नही थी और आपस में झगड़ा करते रहते थे। जिससे हरिश्नचन्द्र की पत्नी इससे अलग होकर अपने मायके में लगभग 1.5 वर्षो से निवास कर रही है। घायल हरिश्चन्द्र अभियुक्त महेन्द्र प्रजापति को अक्सर शादी गलत जगह कराने की बात को लेकर गाली गलौज देता रहता था जिससे परेशान होकर अभियुक्त महेन्द्र ने घायल व्यक्ति हरिश्चन्द्र को दिनांक 18.08.2025 की रात्रि में अपनी बाईक पर बिठाकर कप्तानगंज में दारु पिलाकर उसको थाना रामकोला क्षेत्र के राजपुर सेमरा नहर पुलिया के नीचे नशे की हालत मे ले जाकर ब्लेड से जान से मारने की नियत से गले पर, हाथ पैर की नशो पर कट मारकर घायल कर मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गया था।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 356/25 धारा 109(1) ,238(ख) बीएनएस थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त
महेन्द्र प्रजापति पुत्र छेदी प्रसाद साकिन बसन्तपुर टोला बठौरा थाना घुघली जनपद महराजगंज
बरामदगी का विवरण घटना में प्रयुक्त एक अदद ब्लेड
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 2. उ0नि0 रंजीत सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 3. का0 रविन्द्र यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
