
पडरौना /कुशीनगर कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा धनौजी में खलिहान के जमीन पर अधिक्रमण करके बनाए गए पक्के मकान तीन मकान को प्रशासन के बुलडोजर से ध्वज कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया विदित हो कि ग्राम धनौजी में आराजी नंबर 151/0,069 खलिहान के नाम पर दर्ज है। जिस पर ग्राम सभा के कोमल पुत्र लंगड़ यादव कंचन पुत्र उदित व कासिम पुत्र रहमत ने पक्का निर्माण कर लिया था ऐसे में ग्रामीणों को फसलों की मड़ाई व कृषि कार्य करने में काफी परेशानी हो रही थी अतिक्रमणकारियों ने पक्के मकान के अलावा घरों के आसपास घारी घोंटा व शौचालय बनवाकर पूरी तरह से खलियान की जमीन पर कब्जा जमा लिए थे सोमवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश व उप जिला अधिकारी कसया आशुतोष कुमार के निर्देश पर तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह नायक तहसील डर संदीप कुमार राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश व हल्का लेखपाल सुनील कुशवाहा सुनील यादव व विश्वजीत सिंह के साथ धनौजी गांव पहुंचे तथा पुलिस की मौजूदगी में सरकारी खलियान को निर्मित तीनों अवैध मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त यू कर कर खलिहान को कृषि कार्य के लिए ग्रामीणों को उपलब्ध करा दिया इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह राज किशोर माल नरेंद्र शर्मा अंगद यादव आजाद अंसारी काशी प्रसाद सलाहांत पटेल व मिलिंद यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
