
कुशीनगरअपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/सचिव, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, वैभव मिश्रा ने जनपद में सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत जनसामान्य से अपील की है कि बाढ़ से बचाव हेतु जनपद में बाढ चौकी-10 (खड्डा-06, मे शिवपुर पुलिस चैकी, पुलिस चौकी सालिकपुर,छितौैनी ई0 कालेज, भैसहा शिव मन्दिर,लक्ष्मीपुर पडरहवां पंचायत भवन, कटाई भरपुरवा प्रा0पा0 एवं तमकुहीराज-04, प्रा0पा0 जमुआनघाट, प्रा0पा0 खानगी, रकबा जंगली पट्टी एवं नेहरु इण्टर कालेज बेदुापार) एवं राहत शिविर -16 (खड्डा-06, प्रा0पा0शिवपुर, जू0हा0 महदेवा अत्यधिक बाढ़ की स्थितिमें सूरजपुर प्रा0पा0 पनियहवा, रेलवे स्टेशन छितौनी, प्रा0पा0 भैसहाॅ प्रा0पा0 लक्ष्मीपुर एवं पू0मा0वि0 कटाई भरपुरवा एवं तमकुहीराज-10,) बनाये गयें है। प्रत्येक बाढ ़चैकी एवं राहत शिविर पर नोडल अधिकारी नामित करते राजस्व, स्वास्थ्य, पशुपालन, विकास विभागों की डॅयूटी 24×7 शिफ्टवार लगा दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग को एन्टी स्नेक वेनम सहित पशुपालन, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, बाढ़ खण्ड आदि समस्त विभागों को तैयारियों हेतु निर्देशित कर दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ने बताया कि बाढ़ की स्थितियों में छोटी नदियों और नालों, तालाब से स्वयं एवं बच्चों को दूर रखें। आकाशीय बिजली से बचाव हेतु सचेत एप एवं दामिनी एप का प्रयोग करें। इस एप को मोबाईल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बारिश और खराब मौसम के दौरान यथासंभव अतिआवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें। बारिश के दौरान बिजली के खंभों में करंट उतरने की संभावना अत्यधिक रहती है, इसलिए बिजली के ख्ंाभों के किनारे कतई न जायं। किसानों और पशुपालकों को सलाह दी गई है कि अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। जलभराव के कारण सर्पदंश की घटनाएं संभावना भी बढ़ गई है, ऐेसे घरों में सावधानी बरतें तथा सांप काटने पर तुरन्त अपने निकटतम सीएचसी या जिला अस्पताल जाकर एन्टी स्नेक वेनम का इंजेशन लगवाएं। बाढ़ एवं अन्य किसी आपदा के लिए आपदा कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05564-240590, 9454416282 टोल फ्रीन0 -1077 पर सम्पर्क कर अपनी समस्या बता सकते है।
