
कुशीनगर
मा0 प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
सभी योजनाओं का मंशानुरूप शत प्रतिशत किया जाएगा क्रियान्वयन- डीएम
जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह जी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में शासन द्वारा संचालित विभिन्न विकासपरक योजनाओं,निर्माण कार्यों, कानून व्यवस्था,आदि की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में उद्यान विभाग, भवन निर्माण, सड़क निर्माण, पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, मनरेगा, नगर निकाय, निपुण भारत , ऑपरेशन कायाकल्प, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना(शहरी/ग्रामीण), महिला एवं बाल विकास, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पंचायत राज विभाग, विद्युत विभाग, कानून व्यवस्था, पर्यटन विकास , चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मत्स्य, पशुधन, दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन , सिंचाई एवं जल संसाधन, व उद्योग विभाग आदि के विकास कार्यों तथा विभागीय जनकल्याणकारी संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई।
समीक्षा बैठक में उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा दौरान एकीकृत बागवानी विकास मिश्रण अंतर्गत फल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अंतर्गत वार्षिक लक्ष्य 102 हेक्टेयर, के सापेक्ष 69 हेक्टेयर के पूर्ति की जानकारी संबंधित द्वारा दी गई, इसी प्रकार मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अंतर्गत 32 हेक्टेयर के सापेक्ष 15 हेक्टेयर के पूर्ति की जानकारी दी गई जिस पर मा0 मंत्री जी द्वारा पूर्ण विवरण लेने उपरांत निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाय ताकि आम जनमानस तक पहुंच सके एवं उसका लाभ ले सके। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि उद्यान विभाग की समस्त योजनाओं जैसे एकीकृत कृषि बागवानी, पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना की विस्तृत जानकारी मा0 सांसद, समस्त विधायकगणों एवं जनप्रतिनिधिगणों से साझा करें। फलों, सब्जियों के लिए मिलने वाले बीजों के अनुदान के बारे में सभी को अवगत कराए।उन्होंने कहा कि शासन की विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से शत प्रतिशत पात्र लाभार्थी लाभान्वित हो इसके लिए सभी अधिकारी/ कर्मचारी अथक प्रयास करें, विनम्रता से समाज और विभाग में सामंजस्य बनाते हुए कार्य करें। कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत मां0 मंत्री जी ने निर्देशित किया कि जिन लाभार्थियों का निधि का धन नहीं जा रहा है उसे स्पष्ट संदेश जनता के मध्य जाना चाहिए कि उनका पीएम सम्मान निधि का पैसा क्यों नहीं जा रहा है, जिसका इकेवाईसी हो जाएगा उसका के खाते का संचालन पुनः चालू हो जाएगा। इसी प्रकार खरीफ बीज वितरण, संबंधी सूची मां0 जन प्रतिनिधि गणों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए।
विद्युत विभाग की समीक्षा दौरान मां0 मंत्री जी से पीक आवर में कितनी बिजली मिल रही है और विगत वर्ष कितनी सप्लाई थी आदि की पुछ ताछ करने उपरांत मां0 मंत्री जी ने कहा कि आज 33 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है फिर भी सप्लाई नहीं हो रहा है, उन्होंने कहा कि समाज /किसान के बीच जाएं अपनी बात रखें और जनता के बीच अपना विश्वास बनाएं। मा0 मंत्री जी द्वारा एक्सियन से क्षेत्र भ्रमण करने, कितने जनपद में डिविजन हैं, कितने सब स्टेशन आदि का पुछ ताछ कर निर्देशित किया कि सप्ताह में दो दिन विजिट करें तथा उसकी सूचना 15 दिन पर जिलाधिकारी को पूर्ण विवरण सहित उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने हेतु नियोजित तरीके से प्लानिंग करें तथा डिमांड लेटर प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा उपभोक्ता से अच्छा व्यवहार करें।
मां0 मंत्री जी द्वारा जनपद में उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि कुछ लोगों को 4 किमी की दूरी पर समिति के माध्यम से खाद मिल जाती है जबकि किसी को 20 किमी जाना पड़ता है उसकी व्यवस्था की जाय तथा जो समितियां जर्जर हैं उसे नजदीकी समिति से या फिर किराए पर भवन लेकर संचालित की जाय। इसी प्रकार मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना की समीक्षा अंतर्गत मात्र 06 आवेदन प्राप्त होने तथा सभी का भुगतान कर दिए जाने की जानकारी संबंधित द्वारा दिए जाने पर मा0 मंत्री जी द्वारा कड़ी नाराजगी जाहिर की गई, उन्होंने कहा कि इतने बड़े जनपद में मात्र 06 आवेदन ये संभव नहीं है उन्होंने इसके लिए प्रचार प्रसार किए जाने का निर्देश दिए।
राजस्व संहिता से जुड़े धारा 24, 116, 34, रियल टाइम खतौनी,बंटवारा, घरौनी प्रमाण पत्र वितरण, आदि के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा विधिवत रूप से प्रस्तुति की गई।
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि शासन की समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन आपसी ताल मेल से जनपद के विकास को गति देने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि शासन की समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। *सभी जनप्रतिनिधियों के साथ सभी अधिकारी सम्मिलित बैठक आयोजित करें एवं योजनाओं को धरातल पर मूर्तरूप दें* ।
अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा दौरान सम्पूर्ण जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा दी गई। मंत्री जी ने शासन की मंशानुरूप आगे की कार्यवाहियां करने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुगम बनाने के दृष्टिकोण से कार्य करने तरह सड़क सुरक्षा के उपायों के निर्देश दिए।
*जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मा0 मंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मा0 मंत्री जी के निर्देशानुसार सभी योजना के क्रियान्वयन में तेजी ला कर पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभान्वित कराया जायेगा तथा उन्हें आश्वस्त किया की उनके निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया जायेगा।* विकास परक योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा। कहा कि जो भी मार्गदर्शन इस बैठक में आपके द्वारा प्राप्त हुआ है उसके अनुरूप तथा शासकीय निर्देशों के क्रम में शासन की शीर्षतम प्राथमिकताओं योजनाओं का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 02 बैंक सखियों को थर्मल प्रिंटर का वितरण, 02 को प्रशस्ति पत्र तथा सीआईएस अंतर्गत जनपद के 62 समूहों हेतु 93 लाख का प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया एवं प्र0 मंत्री/मुख्यमंत्री आवास की प्रतीकात्मक चाबी इकरामुद्दीन, वज़ीर अंसारी, जुबैदा एवं नज़बून को दिया गया।
अंत में जनपद में तैनात रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुपम भास्कर के आत्म की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया
इस अवसर पर माननीय विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, माननीय विधायक कसया कुशीनगर पी एन पाठक, माननीय विधायक खड्डा विवेकानंद पांडे, जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राय, उपाध्यक्ष बीज विकास निगम राजेश्वर सिंह, एमएलसी रतन पाल जी,एवं
अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार, डीएफओ, डीसी मनरेगा राकेश,परियोजना निदेशक, डीडीओ सहित सभी जनपदस्तरीय अधिकारीगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण,आदि मौजूद रहे।



