

विलेज फास्ट टाइम्स न्यूज नेटवर्क, कुशीनगर — खास रिपोर्ट
दिनांक: 09 दिसम्बर 2025
कुशीनगर में मानवता की मिसाल कायम करने वाला एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य इस वर्ष भी देखने को मिला, जब जिला पंचायत राज अधिकारी कुशीनगर परम आदरणीय माननीय श्री आलोक कुमार प्रियदर्शी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रियदर्शी ने पिछले कई वर्षों की भांति इस बार भी अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को निभाते हुए गरीब, असहाय, निराश्रित एवं दिव्यांग जनों के लिए नि:शुल्क भोजन सेवा का पुण्य कार्य आगे बढ़ाया।
संयुक्त जिला अस्पताल एवं स्वशासी मेडिकल कॉलेज, कुशीनगर में भर्ती गरीब मरीजों के तीमारदारों के लिए यह भोजन सेवा पूरी तरह से जनसहयोग से विगत 12 वर्षों से अनवरत चल रही है—बिना किसी सरकारी सहयोग, बिना किसी स्वार्थ, बिना किसी उद्देश्य… सिर्फ और सिर्फ मानवता के नाम पर।
इस साल भी उनके प्रतिनिधि, समाजसेवी सुरेंद्र भाई शर्मा नंदवंशी के द्वारा इस विशाल सेवा अभियान के तहत बड़ी ही विनम्रता, समर्पण और संवेदना के साथ भोजन वितरण किया गया। ठंड की तपिश में अस्पताल परिसर में जब गरीब परिजन गरम भोजन प्राप्त कर रहे थे, तब उनके चेहरों पर आई राहत और दुआओं से भरी निगाहें इस सेवा की महत्ता को स्वयं बयां कर रही थीं।
यह सिर्फ भोजन वितरण नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए संबल है जो बीमारी, आर्थिक तंगी और असहाय स्थिति में अस्पतालों के चक्कर काटते-काटते टूट जाते हैं। ऐसे में यह सेवा उनके लिए उम्मीद की रोशनी बनकर खड़ी होती है।
इस पुण्य कार्य में निरंतर सहयोग देने वाले उच्च अधिकारियों, डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों को विलेज फास्ट टाइम्स परिवार की ओर से सादर प्रणाम और हार्दिक शुभकामनाएं।
यदि कोई भी वरिष्ठ, गणमान्य या संवेदनशील व्यक्ति इस महामानवता सेवा अभियान का हिस्सा बनना चाहता है, तो नीचे दिए गए नंबरों पर सम्पर्क कर सकता है—
📞 7777905921, 9415190402
कुशीनगर की धरती पर मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं—और यह सेवा अभियान इसका जीवंत उदाहरण है।


