
कुशीनगर
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जनपद में 10 अगस्त से फाइलेरिया रोधी एम०डी०ए० अभियान का शुभारम्भ हो चुका है। यह अभियान जनपद के 11 ब्लाक में संचालित किया जा रहा है। ब्लाक रामकोला, कप्तानगंज, सेवरही, तमकुही, विशुनपुरा, कुबेरस्थान, पी०पी०सी० पडरौना, दुदही, मोतीचक, खडडा एंव नेबुआ नौरंगीया में यह कार्यकम दिनांक 10 अगस्त से संचालित हो रहा है। इसमें कुल 30 लाख 55 हजार 777 लक्षित आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा खिलानें के लक्ष्य हेतु जनपद में कुल 2867 टीमें लगाई गई है।
इस अभियान में आशायें सप्ताह के चार दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एंव शुक्रवार को घर-घर भ्रमण कर फाईलेरिया की दवा अपनें सामनें खिलायेंगी फाइलेरिया रोधी एम०डी०ए० अभियान में आज पुलिस अधीक्षक सहित उनके कार्यालय स्टाफ तथा मुख्य चिकित्साधिकारी सहित उनके कार्यालय को जिला मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार सिंह एंव उनकी टीम ने अपने सामनें दवा खिलाई।
जिला मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि फाइलेरिया रोधी यह दवायें (DEC एंव Albendazol) पूरी तरह सुरक्षित एंव फाइलेरिया के प्रति प्रभावी औषधि है।
उन्होंने अनुरोध किया है कि आशायें आपके घर दवा खिलाने जाये तो इन औषधियों का सेवन अवश्य करें तथा परिवार के अन्य सदस्यों को भी खिलायें। यह दवा खाली पेट नही खानी है। इसे कुछ खाने के बाद ही खायें। इस अभियान में दो दवाओं का सेवन कराया जाता है। DEC को पानी के साथ निगलना है जबकि अल्बेन्डाजाल को चबाकर खाना है। *2 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चों को, गर्भवती महिलाओं को तथा अति गम्भीर रुप से बीमार व्यक्तियों को इस दवा का सेवन नही करना है*।
