
कुशीनगर
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित कनिष्ठ सहायक एवं एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया।

इसी क्रम में मा0 विधायक पडरौना मनीष कुमार जायसवाल, हाटा मोहन वर्मा,, खड्डा विवेकानंद पांडेय, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में जनपद में 10 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को नियुक्त वितरण किया गया। एवं माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण देखा गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के 10 नवचयनित अभ्यर्थियों में अखिलेश कुमार, अरुण, धीरज, अनीता, राज मोहम्मद, सनी, विवेक, योगेश, एवं बिजेंदर,

को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अपने संबोधन में नवचयनित कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियाँ संस्थान की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, कहा कि नई प्रतिभाओं के जुड़ने से संस्था को नई ऊर्जा और दृष्टिकोण प्राप्त होगा।
इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी नव चयनित कनिष्ठ सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी भाव से सेवा दें। जिससे कि जनपद का विकास हो सके।
