


कुशीनगर। जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कसया थाना क्षेत्र के गेट के ठीक सामने गोरखपुर रोड पर शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने डॉक्टर पवन खरवार पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए पूरा मार्ग अफरा-तफरी के माहौल में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉक्टर पवन खरवार अपने क्लिनिक से किसी कार्यवश जा रहे थे, तभी दो अज्ञात हमलावर बाइक से आए और अचानक उन पर हमला कर फरार हो गए। हमले में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही कसया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
इस बीच घटना से आक्रोशित डॉक्टरों और स्थानीय लोगों ने गोरखपुर रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। काफी देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आवागमन बाधित हो गया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों
