
विलेज फास्ट टाइम्स | जनपद कुशीनगर
होली से ठीक पहले जनपद में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए थाना कप्तानगंज पुलिस ने एक बंद पड़े मुर्गी फार्म में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत की गई।
03 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मथौली-फर्दहा मार्ग के पास छापेमारी कर दो अभियुक्त—दीनानाथ जायसवाल व निगम जायसवाल—को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 4000 खाली “बण्टी बबली” देशी शराब के पाउच (कुल 16 बोरियां), एक जरीकेन में 6 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, 5 किलोग्राम यूरिया और 300 ग्राम नौसादर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी होली के मौके पर जहरीली शराब को ब्रांडेड पाउच में भरकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में थे।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0- 61/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम, 274/318(4) बीएनएस व 51/63 कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
चौंकाने वाली बात यह है कि अभियुक्त निगम जायसवाल का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर पूर्व में आबकारी, धोखाधड़ी व गैंगेस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं, जो दर्शाता है कि अवैध कारोबार उसकी पुरानी फितरत रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने कहा है कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह व उनकी टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। होली से पहले हुई यह कार्रवाई न सिर्फ कानून का संदेश है, बल्कि उन लोगों के लिए चेतावनी भी, जो त्यौहार की आड़ में जहर बेचने का कारोबार करते
