
विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
दिनांक – 25 नवंबर 2025
जनपद कुशीनगर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, निष्कर्षण व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना जटहां बाजार पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 04 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,46,750 बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में
पंकज कुमार गुप्ता, पुत्र राजाराम गुप्ता, निवासी गोबरहा कपरधिक्का, थाना बरवापट्टी, कुशीनगर
नईम हजाम, पुत्र दिलबास हजाम, निवासी बैरटवा, थाना भितहां, जिला पश्चिमी चम्पारण (बिहार)
शामिल हैं।
बरामदगी के आधार पर थाना जटहां बाजार में मु.अ.सं. 175/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार गुप्ता पर पहले भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धारा 376, 506 भादवि, पाक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट के मामले शामिल हैं, जिससे उसके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है।
अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने किया, जबकि टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र यादव, कांस्टेबल विनोद कुमार एवं अरुण कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम की तत्परता और सतर्कता से एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार माना जा रहा है।
