
विलेज फास्ट टाइम्स | जनपद कुशीनगर
दिनांक: 13 दिसम्बर 2025
जनपद कुशीनगर में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक बार फिर सख्त संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने एवं संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेवरही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री राकेश प्रताप सिंह के प्रभावी नेतृत्व में दिनांक 13.12.2025 को थाना सेवरही पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत एक ट्रक वाहन को जब्त किया गया। जब्त किया गया ट्रक वाहन संख्या UP21BN4807, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है, को धारा 5ए गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
यह कार्रवाई मु0अ0सं0-120/2025 से संबंधित है, जिसमें धारा 109, 3(5), 325 बीएनएस, 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट के गंभीर आरोप दर्ज हैं। उक्त मामला थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर से संबंधित बताया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गोवध, पशु क्रूरता एवं संगठित अपराध से जुड़े तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि जनपद में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है और ऐसे अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है।
जब्त संपत्ति का विवरण
एक अदद ट्रक वाहन संख्या: UP21BN4807
अनुमानित मूल्य: लगभग 20 लाख रुपये
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थाना अध्यक्ष धीरेंद्र राय, थाना सेवरही
कांस्टेबल आनंद राय, थाना सेवरही
कांस्टेबल पवन कुशवाहा, थाना सेवरही
सेवरही पुलिस की इस कड़क कार्रवाई ।

