
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सेवरही थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी के एक मामले में महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी गया आभूषण और नकदी बरामद कर ली। त्वरित कार्रवाई ने न केवल पीड़ित को राहत पहुंचाई, बल्कि पुलिस की सतर्कता और सक्रियता की एक और मिसाल पेश की है।
थाना सेवरही पुलिस ने मु0अ0सं0 324/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से जुड़े प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए जांच को तेज किया। पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश देती रही, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर तीनों महिला अभियुक्ताओं को दबोच लिया गया। उनके कब्जे से एक अदद सफेद धातु का सिक्का, एक जोड़ी पायल और ₹520 नकद बरामद किए गए। बरामद माल की पहचान पीड़ित द्वारा कर ली गई है।
शोभा देवी पत्नी राहुल मांझी, निवासी बखरा, थाना सरैया, जिला मुजफ्फरपुर(बिहार)सकीना देवी पुत्री राजकपुर मांझी, निवासी बखरा, थाना सरैया, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)नन्दनी रवानी पुत्री किशोर रवानी, निवासी बरियातू, थाना बालुमाथ, जिला लातेहार (झारखंड)
पुलिस के अनुसार ये महिलाएं घटना वाले क्षेत्र में लगातार घूमती देखी गई थीं और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर इनपर निगरानी रखी जा रही थी। पूछताछ में आरोपितों ने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने तीनों को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
एक सफेद धातु का सिक्का एक जोड़ी सफेद धातु की पायल नकद ₹520 इस कार्रवाई में सेवरही पुलिस टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही, जिसमें—थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय
उ0नि0 अनिल कुमार शर्मा का0 अमित सिंह म0का0 रीता भारती म0का0 प्रियंका गोड़ मुख्य रूप से शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने टीम की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।थाना पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसी अपराधी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी और संदिग्ध तत्वों के खिलाफ अभियान निरंतर चलता रहेगा।
