
विलेज फास्ट टाइम्स | जनपद कुशीनगर
दिनांक: 15.01.2026 | थाना विशुनपुरा
जनपद कुशीनगर में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना विशुनपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो वाहन से 181 अदद “आफिसर चॉइस” अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्की प्रसाद पुत्र स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद, निवासी लालगंज मसुदन पकड़ी, थाना लालगंज, जिला वैशाली, बिहार के रूप में हुई है। अभियुक्त शराब की खेप को वाहन में छिपाकर अवैध रूप से परिवहन कर रहा था।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना विशुनपुरा पर मु0अ0सं0 017/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामद सामग्री में 181 बोतल (प्रत्येक 180 एमएल) आफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब एवं एक स्कार्पियो वाहन संख्या BR01PJ6017 शामिल है। इस उल्लेखनीय कार्रवाई को थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एवं पुलिस कर्मियों की टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून से खिलवाड़ करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह कार्रवाई न केवल पुलिस की सतर्कता का प्रमाण है, बल्कि अपराधियों के लिए कड़ा चेतावनी संदेश भी है।
कुशीनगर पुलिस की यह मुस्तैदी जनपद को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसकी क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

