
विलेज फास्ट टाइम्स | जनपद कुशीनगर
दिनांक: 08 जनवरी 2026
जनपद कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और न्यायालय से जारी वारण्टों के त्वरित निष्पादन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना विशुनपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसी क्रम में आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा अलग-अलग गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित 03 नफर वारण्टियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारण्टियों पर महिला उत्पीड़न, अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का डर और पुलिस की सक्रियता स्पष्ट रूप से देखने को मिली है।
गिरफ्तार वारण्टियों का विवरण इस प्रकार है—
पहला वारण्टी दिनानाथ खरवार, निवासी माधोपुर टोला मंगलपुर, थाना विशुनपुरा, जिनके विरुद्ध धारा 354, 506 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत है।
दूसरा वारण्टी आदेश मुसहर उर्फ अवधेश मुसहर, निवासी गौरी श्रीराम मुसहर टोला, थाना विशुनपुरा, जिन पर धारा 363, 366, 504, 376 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप हैं।
तीसरा वारण्टी लालबाबू, निवासी ठाढ़ीभार, थाना विशुनपुरा, जिनके विरुद्ध धारा 323, 504, 506 भादवि एवं 3(1)(10) एससी/एसटी एक्ट में वारण्ट जारी था।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक उदयराज, उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, कांस्टेबल निशान्तर राय एवं कांस्टेबल राजीव वर्मा की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए कुशीनगर पुलिस सख्त संदेश दे रही है—अपराध करेंगे तो गिरफ्तारी तय है।

