
विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
दिनांक : 20 जनवरी 2026
विशेष संवाददाता की खास रिपोर्ट
जनपद कुशीनगर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना विशुनपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या से जुड़े मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में कस दिया है। यह कार्रवाई न केवल पीड़ित परिवार के लिए न्याय की उम्मीद बनी है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि अपराध चाहे जितना संगीन हो, कानून से कोई बच नहीं सकता।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस ने मु0अ0सं0 21/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं ¾ डीपी एक्ट के अंतर्गत दर्ज दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विवेक जायसवाल पुत्र प्रमोद जायसवाल, प्रमोद जायसवाल पुत्र रामसेत जायसवाल, निवासी वार्ड संख्या 09, नगर पंचायत दुदही, थाना विशुनपुरा तथा एक महिला अभियुक्त शामिल हैं।
यह मामला लंबे समय से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था। पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा था और आरोपी गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे। थाना विशुनपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना, सतर्क निगरानी और सटीक रणनीति के तहत आरोपियों की तलाश तेज की और आखिरकार उन्हें धर दबोचने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस साहसिक कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक ललिता वर्मा, कांस्टेबल श्यामसुन्दर यादव, बीरेन्द्र सिंह यादव एवं विपीन द्विवेदी शामिल रहे। टीम की तत्परता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ने यह सिद्ध कर दिया कि विशुनपुरा पुलिस अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी बरतने के मूड में नहीं है।
स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर संतोष और भरोसा देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसी सख्त और निर्णायक कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। प्रशासन की यह पहल दहेज जैसे सामाजिक अभिशाप के खिलाफ एक मजबूत संदेश है—अब अत्याचार नहीं, अब न्याय ही अंतिम सच

