
विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
दिनांक: 20 नवम्बर 2025 | थाना खड्डा
कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर संगठित अपराध व अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के कड़े निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है।
बीती रात्रि 19/20 नवम्बर 2025 को थाना खड्डा पुलिस की टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक लग्जरी कार टाटा नेक्सन (UP56AW7001) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की सीटों व डिक्की में बेहद चालाकी से छिपाकर ले जाई जा रही कुल 225 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े दो तस्कर मौके पर ही गिरफ्तार किए गए।
गिरफ्तार तस्कर—
चन्द्रेश गौतम पुत्र मोहन लाल निवासी मुजहना बुजुर्ग, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज
रमेश बिन्द पुत्र तुफानी बिन्द निवासी कैलाश नगर, थाना पठखौली, जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार)
बरामदगी— (कुल अनुमानित कीमत: 14,20,000 रुपये)
1200 अदद 8 PM अंग्रेजी शराब टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 ML)
24 अदद रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की (375 ML)
एक लग्जरी कार टाटा नेक्सन (अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये)
यह गिरोह उत्तर प्रदेश–बिहार बॉर्डर से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी कर विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक, वाहन के भीतर शराब को छिपाने के लिए विशेष तरीके से पैकिंग की गई थी, जिससे चेकिंग के दौरान पकड़े जाने की संभावना कम हो सके।
मुकदमा दर्ज—
मु0अ0सं0 359/2025, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, थाना खड्डा
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम—
प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के नेतृत्व में उ0नि0 अजय कुमार यादव, उ0नि0 बबलू कुमार सोनकर, उ0नि0 रोहित कुमार सिंह, का0 शिवानंद सिंह, तथा का0 लाल बहादुर यादव की टीम शामिल रही।
थाना खड्डा पुलिस की यह कार्रवाई शराब माफियाओं के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। पुलिस आगे भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


