
कुशीनगर में छठ पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने कोतवाली पडरौना क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्रोन सर्विलांस, महिला सुरक्षा, रेस्क्यू टीम और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
घाटों पर ड्रोन निगरानी, पुलिस फोर्स, महिला स्क्वॉयड और ट्रैफिक कंट्रोल की विशेष व्यवस्था रहेगी। प्रशासन ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 पर दें। प्रशासन का दावा—जनसहयोग से छठ महापर्व सकुशल और सौहार्दपूर्ण सम्पन्न होगा।




