
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खड्डा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झपटमारी के मामले में तीन महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को थाना खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 322/2025 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित तीन महिलाओं — जूही हरिजन पत्नी आंशू निवासी औरंगाबाद थाना सलेमपुर जनपद देवरिया, सुमन देवी पत्नी राहुल निवासी औरंगाबाद थाना सलेमपुर जनपद देवरिया, तथा लक्ष्मीना देवी पत्नी लाल बाबू निवासी देवगाँव थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन तीनों पर झपटमारी की वारदात में संलिप्त होने का गंभीर आरोप है। अभियुक्ताओं के विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक रणजीत तिवारी, कांस्टेबल राजीव चौधरी, एवं महिला कांस्टेबल सृष्टि सिंह शामिल रहे।
थाना खड्डा पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण के दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस टीम को सराहना मिलने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की है।
