
कुशीनगर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कसया पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 1.05 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है।
घटना दिनांक 19 अक्टूबर 2025 की है, जब थाना कसया पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर जांच कर रही थी। इसी दौरान गयासुद्दीन पुत्र मुस्तफा, निवासी धुनवलिया जौरा बाजार, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध गाँजा की पैकिंग बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी मादक पदार्थ की बिक्री व सप्लाई से जुड़ा हुआ था और क्षेत्र में इसकी तस्करी का प्रयास कर रहा था। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कसया में मु0अ0सं0 684/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।बरामदगी
1.05 कि.ग्रा. अवैध गाँजा कीमत लगभग ₹20,000 गिरफ्तार टीम उ0नि0 गौरव श्रीवास्तव उ0नि0 रामनेश यादव हे0का0 कमलेश यादव का0 अतुल कुमार का0 बृजेश कुशवाहा का0 राजकुमार यादव
