
कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही में एक गंभीर घटना घटी। कृष्णा कुमार, पुत्र ओमप्रकाश, निवासी मिश्रौली, जो दुदही रेलवे ढाले के पास मोमो-बर्गर की दुकान चलाते हैं, उन पर एक ग्राहक ने हमला कर दिया। आरोपी गोलू, निवासी दुदही मईहरवा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मोमो तैयार होने में देरी होने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रिंच से कृष्णा कुमार पर हमला किया। इस हमले में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव किया और आरोपी को पकड़ लिया।
घायल दुकानदार को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई।
घटना ने क्षेत्र में खलबली मचा दी है और लोग इसे लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
