
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई ।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय स्तर पर विद्यालय सुरक्षा यान समिति का गठन अनिवार्य रूप से कर लिया जाय तथा उसकी बैठक कराकर अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाये। प्रबंधक प्रधानाचायों को निर्देशित किया गया कि किसी भी अनफीट स्कूल वाहनों एवं अन्य वाहनों का प्रयोग कदापि न किया जाये। विद्यालय वाहनों में चालकों/परिचालकों को अनिवार्य रूप से यूनिफार्म पहनने, चालकों का कैरेक्टर सत्यापन, स्वास्थ्य सत्यापन अनिवार्य रूप् से कराया जाये, अन्यथा विद्यालय में बने बोर्ड परीक्षाओं के सेंटर का निरस्तीकरण सहित विद्यालय की मान्यता भी रद किए जाने हेतु आगाह किया गया ।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा निर्देश दिये गये कि किसी भी अनफीट स्कूल वाहनों द्वारा कोई दुर्घटना होती है तो प्रबंधक प्रधानाचार्य को भी नामजद किया जायेगा एवं कार्यवाही की जायेगी। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि ई रिक्शा के रूट निर्धारण फाइनल कर लिया जाये तथा उनके पार्किंग स्थल का चयन उप जिलाधिकारी के माध्यम से करा लिया जाये। आगामी बैठक में मृत्यु ऑडिट रिपोर्ट निश्चित रूप् से प्रस्तुत की जाये। पीडब्लूडी एवं एनएचआई० को ज्यांइंट सर्वे कर अनाधिकृत कट को बंद करने या प्रवर्तित करने का रिपोर्ट अगले बैठक में प्रस्तुत की जाये तथा पीडब्लूडी द्वारा पडरौना अतिक्रमण हटाने हेतु फूटमार्च का सर्वे किया जाये। डिस्ट्रीक्ट अधिकारी को सड़क सुरक्षा मित्र के चयन हेतु प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियन्ता ए०आर०टी०ओ०. ट्रैफिक सीओ, बीएसए, डीआईओएस, विद्यालय प्रबंधक एवं अन्य सभी सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।।


