
कुशीनगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं एवं शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन

मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के अवसर पर वृहद खेल एवं फिटनेश क्रिया कलापों के अन्तर्गत आज जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में 14 वर्षीय जिला स्तरीय बालक हाॅकी एवं जूनियर आयु वर्ग बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं सांसद खेल स्पर्धा का उद्घाटन कर बालक फुटबाल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं जनपद में संचालित खेलों इण्डिया द्वारा जनपद स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता कराया गया तथा प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार दूबे मा0 सांसद, कुशीनगर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महेन्द्र सिंह तंवर, जिलाधिकारी, व श्री सुरेन्द्र कुशवाहा देवरिया सांसद प्रतिनिधि रहें, इस अवसर पर वरूण राय, चिन्टु शुक्ला, सदाशिव मणि त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश राय, पीयूष कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, राकेश कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार, श्रवण कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, डाॅ0 रामजियावन मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर,मनीष कुमार गुप्ता, एन0आई0सी0 कुशीनगर, सुनील कुमार यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुशीनगर, सचिन कुमार, जिला युवा अधिकारी कुशीनगर एवं जिला खेल कार्यालय, कुशीनगर साथ ही विभिन्न खेलों/स्कूलों/कालेजों के खिलाड़ी उपस्थित थें।
सर्व प्रथम मुख्य अतिथि एवं अतिथिगण द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया तदोपरान्त् मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 के द्वारा प्रदेश स्तर पर खेल दिवस सम्बन्धित कार्यक्रमों के शुभारम्भ का एल0ई0डी0 स्क्रीन पर लाइव प्रसारण को देखा गया जिसका अवलोकन स्टेडियम कुशीनगर में उपस्थित मुख्य अतिथि, अतिथिगण, खिलाड़ियों एवं छात्र/छात्राओं नें किया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार दूबे मा0 सांसद, विराजमान थें। जिनको रवि कुमार निषाद जिला क्रीड़ाधिकारी कुशीनगर ने बुके एवं बैच लगाकर स्वागत किया तदोपरान्त् मुख्य अतिथि ने विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों को अपने कर कमलों से पुरस्कृत करते हुये खिलाड़ियों को आशीर्वचन प्रदान किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीमों, निर्णांयकों एवं आयोजकों को धन्यवाद दिया।
14 वर्षीय बालक हाॅकी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टेडियम-ए0 बनाम ध्यानचंद हाॅकी क्लब के बीच हुआ जिसमें स्टेडियम-ए0 4-0 से विजयी रही। पहला सेमी फाइनल मैच स्टेडियम-ए0 बनाम भिस्वा सरकारी के बीच हुआ जिसमें स्टेडियम-ए0 3-0 से विजयी रही। दूसरा सेमी फाइनल मैच ध्यानचंद हाॅकी क्लब बनाम श्रीमती लाची देवी समाज क्लयाण इण्टर कालेज जटहा के बीच हुआ जिसमेंध्यानचंद हाॅकी क्लब 1-0 से विजयी रही। प्रथम मैच स्टेडियम-ए0 बनाम शाकुन्तल इण्टर कालेज के बीच हुआ जिसमें स्टेडियम- ए0 4-0 विजयी रही।
द्वितीय मैच एस0एस0 पब्लिक स्कूल बनाम भिस्वा सरकारी के बीच हुआ जिसमें भिस्वा सरकारी 1-0 से विजयी रही।तृतीय मैच ध्यानचंद हाॅकी क्लब बनाम स्टेडियम-बी0 के बीच हुआ जिसमें ध्यानचंद हाॅकी क्लब 2-1 से विजयी रही।
खेल विभाग एवं मेरा युवा भारत केन्द्र, कुशीनगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तात्वावधान में 14 वर्षीय बालिका हाॅकी की भी प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें स्टेडियम-ए0 बनाम स्टेडियम-बी0 के बीच मैच हुआ जिसमें स्टेडियम-बी0- 05 गोल कर विजेता रही स्टेडियम-बी0- 02 गोल कर उपविजेता रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में श्री गुड्डु गुप्ता, श्रीमती ममता भारती, अनिल मिश्रा श्री मंगेश चन्द, सूरज कुमार, श्री राजेन्द्र सिंह राजू, शिवम उपाध्याय, श्री पंकज यादव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र गोंड़ आदि लोग उपस्थित रहें। अन्त में श्री रवि कुमार निषाद जिला क्रीड़ाधिकारी कुशीनगर ने मुख्य अतिथि, वरिष्ठ अतिथि, विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों एवं मिडिया इलेक्ट्रानिक के प्रति आभार व्यक्त किया प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार है।
