

04 नवम्बर, विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
एस्क्रो खाते से ही होगा किसानों को भुगतान, किसी अन्य प्रयोजन में उपयोग नहीं होगा धन
पेराई सत्र 2025-26 की तैयारी अब अंतिम चरण में है। जनपद कुशीनगर की सभी चीनी मिलें शीघ्र ही गन्ना पेराई कार्य शुरू करने जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित कराने हेतु उत्तर प्रदेश गन्ना (पूर्ति एवं खरीद विनियमन) नियमावली 1954 के अध्याय 3, नियम 48 के अंतर्गत आवश्यक टेंडिंग आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, जनपद की चीनी मिलों द्वारा उत्पादित चीनी, शीरा, बगास, प्रेसमड आदि उपोत्पादों की बिक्री या अग्रिम राशि का 85 प्रतिशत धन सीधे एस्क्रो खाते में जमा किया जाएगा। यह राशि केवल गन्ना मूल्य एवं गन्ना समिति अंशदान भुगतान के लिए ही प्रयुक्त होगी
