
कुशीनगर।
जिला स्वच्छता समिति, दिव्यांगता समिति की बैठक हुई आयोजित
सभी वीडियो क्रियान्वित योजनाओं सहित लाभान्वित लाभार्थियों सम्बन्धित बुकलेट करें तैयार – डीएम
पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत प्रत्येक ग्रामपंचायत से एक – एक लाभार्थियों का करें चयन – डीएम
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक दौरान चयनित 28 मॉडल ग्राम पंचायतों में 66 बिंदुओं पर कार्य कराए जाने संबंधी हुए कार्यों की जानकारी लेने उपरांत सभी कार्यों से परिपूर्ण किसी एक ग्राम पंचायत का निरीक्षण कराए जाने हेतु निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई कमी पाई जाएगी तो तो उसे सही करा कर फिर सभी ग्राम पंचायतों में उसी तर्ज पर कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि इस कार्य में मेहनत कर शीघ्र अवशेष कार्यों को पूर्ण कराएं। उन्होंने उक्त सभी 28 ग्राम पंचायतों को सीएम अवॉर्ड हेतु आवेदन किए जाने का भी निर्देश दिए।
ई रिक्शा चालकों की नियुक्ति के संबंध में विकास खंडवार समीक्षा कर प्रगति लाए जाने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में 12783 प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष 6525 को प्रथम किस्त दिए जाने की जानकारी डीपीआरओ द्वारा दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गांवों के नालियों की साफ सफाई सहित हाईटेक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि बजट की कमी हो तो अवगत कराने पश्चात धन की व्यवस्था करा दी जाएगी। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य, केयर टेकर का भुगतान की स्थिति ठीक पाई गई।
व्यक्तिगत शौचालय कि समीक्षा दौरान आन लाइन आवेदनों की स्थिति, 15 वें वित्त अंतर्गत पेंडिंग कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर लिए जाने सहित ऐसे सचिवों को चिन्हित किए जाने का निर्देश दिए गए जिनके कार्यों में प्रगति नहीं है तथा व्यय शून्य है। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे सचिवों को बैठक में बुलाई जाय। खराब प्रगति वाले पंचायत सहायकों को नोटिस दिए जाने एवं कार्यवाही किए जाने का भी निर्देश दिया गया।
समीक्षा दौरान पडरौना अंतर्गत 4 ग्राम पंचायतों में कम व्यय होने पर पंचायत सहायकों को नोटिस दिए जाने का निर्देश दिए गए। इसी प्रकार समीक्षा बैठक में बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण, अंत्येष्ठि स्थल निर्माण ,ग्राम प्रधानों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं उसका निस्तारण, तथा जिन ग्राम प्रधानों के विरुद्ध झूठी शिकायतें हैं उस शिकायतकर्ता के विरुद्ध भी सुसंगत धाराएं में कार्यवही किए जाने का निर्देश दिए। तथा जो लगातार तीन माह से कार्य नहीं कर रहे हैं उन पंचायत सहायकों को जवाबदेही तय की जाय।
बीडीओ पडरौना द्वारा विकास खण्ड अंतर्गत कराए जाने वाले संपूर्ण कार्यों का बुकलेट तैयार कर प्रस्तुत किया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशस्ति पत्र दिए जाने का निर्देश डीपीआरओ को दिए तथा सभी वीडियो को निर्देशित किया कि इसी प्रकार बुकलेट तैयार कराएं।
समीक्षा बैठक दौरान दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के कार्यों,अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्यों,उद्यान विभाग के कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी बीडीओ को पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत प्रत्येक ग्राम सभा से एक एक लाभार्थी का चयन करने का निर्देश दिय ताकि जनपद का लक्ष्य पूर्ण हो सके।
बैठक में सीडीओ गुंजन द्विवेदी,डीसी मनरेगा राकेश, पीडी, डीडीओ, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण अधिकारी, डीएसओ समेत समस्त बीडीओ, एडीओ पंचायत एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


