
कुशीनगर
रोजगार मेले के माध्यम से 50 हजार युवाओं को रोजगार देने का है लक्ष्य
जनपद के बेरोजगार युवा संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराकर करें प्रतिभाग
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सेवायोजन विभाग की ओर से दिनांक 26.08.2025 से 28.08.2025 तक इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में रोजगार महाकुम्भ का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार महाकुम्भ के माध्यम से लगभग 50 हजार युवाओं को उनके शैक्षिक योग्यतानुसार रोजगार अपलब्ध करायी जायेगी। रोजगार महाकुम्भ मेले में 100 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय निजी क्षेत्र की कम्पनियों प्रतिभाग करेगी। सेवायोजन विभाग ने इसके लिए
“https://rojgaarsangam.up.gov.in” पोर्टल विकसित किया गया है, जहाँ नियोजकों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को पंजीकरण की सुविधा दी गयी है। विभाग द्वारा जापान, जर्मनी और इजरायल जैसे देशों में हेल्थ और होम केयर गिवर की भी रिक्तियों उपलब्ध करायी जा रही है। रोजगार महाकुम्भ में विनिर्माण, आई०टी०, सेवा क्षेत्र एवं उभरते उद्योगों में प्रशिक्षित युवाओं को अवसर मिलेगा। विशेष आकर्षण के रूप में इसमें एआई प्रशिक्षण मण्डल होगा, जहाँ उद्योग जगत में विशेषज्ञ युवाओं को डिजिटल कौशल और एआई आधारित रोजगार की तैयारी करायेगें। प्रदर्शनी में सरकारी योजनाएं, भविष्य के कौशल रूझान और राज्य के स्टार्टअप्स अपने नवाचार व समाधान प्रस्तुत करेगें। मुख्यमंत्री जी के पहल पर रोजगार महाकुम्भ में युवा स्टाल भी लगाया जायेगा, जहाँ युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार की जानकारी मिलेगी। रोजगार महाकुम्भ में सम्मिलित होने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए प्रतिभागी कम्पनी में समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं बायोडाटा सहित इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में रोजगार महाकुम्भ में प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार महाकुम्भमेला में प्रतिभाग करने की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है तथा आने जाने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नही है।
