
कुशीनगर जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में उदित नारायण इण्टरमीडिएट कालेज, पडरौना के परिसर में दिनांक-26.09.2025 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रहकर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई०टी०आई० एवं डिप्लोमा इत्यादि उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में निजी हक्षेत्र की कम्पनियों जैसे-एससीएलफ्टेक, लाउण्ड्री लीजेण्ड, पेरिग्रीन गार्डिंग प्रा०लि०, उत्कर्ष स्नाल फाइनेंस, फलूयेष्टग्रिड, कासमोस मैनपावर लि०, नीट लिए, कॅरियर सिक्योर, मेगा माइण्ड सोलूशन, अशोका सीलेग्ड, एलआईसी, एसबीआइ लाईफ, टाटा मोटर्स, क्वेश कार्प इत्यादि कम्पनियों के प्रतिभाग करने की सम्भावना है, जो विभिन्न पदों पर जैसे-सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, बीना अभिकर्ता, साइकमित्र, इंजीनियर अप्रेंटिस ट्रेनी, प्रोडक्शन ऑपरेटर एवं फिल्ड सेल्स, होम हेल्थ केयर, फिल्ड एवठा, स्टोर मैनेजर, मीटर रीडर इत्यादि पद पर चयन करेगी। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉग इन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार ऑन लाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते है। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, फोटो, आधार कार्ड एवं बायो डाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे उदित नारायण इण्टरमीडिएट कालेज, पडरौना, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
