

विलेज फास्ट टाइम्स | कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के नगर पंचायत सेवरही में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम इस समय पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। भीषण ठंड के बीच नगर पंचायत कार्यालय सेवरही परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनिया त्रिभुवन जायसवाल के नेतृत्व में लगभग एक हजार उच्च गुणवत्ता वाले कंबलों का वितरण कर एक मिसाल कायम की गई। यह कार्यक्रम न केवल संख्या के लिहाज से बल्कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और सामाजिक समरसता के दृष्टिकोण से भी जनपद के सबसे शानदार आयोजनों में शुमार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी सम्मानित सभासदों की एकजुट उपस्थिति देखने को मिली। हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की सशक्त तस्वीर तब सामने आई जब सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर गरीब, असहाय, वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरित किए गए। कंबलों की उत्तम गुणवत्ता ने आमजन को विशेष रूप से प्रभावित किया, जिससे नगर में इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनिया त्रिभुवन जायसवाल ने स्वयं कंबलों की गुणवत्ता की निगरानी कर बेहतर और टिकाऊ कंबलों की व्यवस्था कराई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “विरोधियों का काम विरोध करना है, लेकिन हमारा दायित्व सेवा और विकास है। यदि कहीं मानवीय भूल से कोई कंबल गलत व्यक्ति तक पहुंचा हो, तो शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, सुधार अवश्य किया जाएगा।” उन्होंने यह भी दोहराया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे, यही नगर पंचायत की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर सभासद पप्पू जायसवाल (सभासद, अंबेडकर नगर, सेवरही एवं अध्यक्ष, व्यापार मंडल) ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल कंबल वितरण नहीं बल्कि सेवा-भाव, संवेदनशील प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने अध्यक्ष एवं पूरी नगर पंचायत टीम का आभार जताते हुए कहा कि “हमारा संकल्प है—वार्ड का संपूर्ण विकास, कोई छूटे नहीं, कोई रूठे नहीं।”
कुल मिलाकर सेवरही नगर पंचायत का यह कंबल वितरण कार्यक्रम जनहित, सामाजिक सौहार्द और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ है, जो आने वाले समय में अन्य निकायों के लिए प्रेरणा



