
कुशीनगर
रोजगार संगम पोर्टल पर कराएं पंजीकरण
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित रोजगार संगम पोर्टल” पर जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थी, कुशल श्रमिक औद्योगिक संस्थान ईकाई एवं अन्य नियोजक का पंजीकरण क्रमशः जॉबसीकर एवं नियोजक के रूप में कराया जाना है।
उन्होंने *रोजगार संगम पोर्टल* पर बेरोजगार अभ्यर्थी एवं नियोजक द्वारा विभिन्न प्रक्रिया अपना कर अपना पंजीकरण स्वयं किसी निकट के जन सुविधा केन्द्र अथवा साइबर कैफे से कर सकते है। उन्होंने रोजगार संगम पोर्टल” पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया के क्रम में बताया कि रोजगार संगम पोर्टल (https/rojgaarsangam.up.gov.in) पर वेबसाइट खोले एवं साइन अप/लॉग इन पर Jobseeker (जॉबसीकर) का विकल्प चुने, साइन अप पर जाकर अपना प्राथमिक विवरण भरें। (नाम, जनपद, ई-मेल आई०डी०, मोबाइल नम्बर इत्यादि ।
अपने मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई०डी० का ओ०टी०पी० द्वारा सत्यापन करें। पुनः साइन इन करके अपनी समस्त विवरण जैसे-शैक्षिक योग्यता, तकनीकी कौशल, अनुभव, रूचि के क्षेत्र इत्यादि की जानकारी भरकर अपना प्रोफाइल पूरा करें।
जॉबसीकर अपने यूजर आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर अपने शैक्षिक योग्यानुसार पोर्टल पर अपलोड किये गये विभिन्न रिक्तियों को ऑनलाइन आवेदन कर रोजगार प्राप्त कर सकते है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने रोजगार संगम पोर्टल” पर नियोजक के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया के क्रम में बताया कि रोजगार संगम पोर्टल (https// rojgaarsangam.up.gov.in) पर वेबसाइट खोले एवं Employer (नियोजक) कम्पनी का विकल्प चुने।साइन अप पर जाकर कम्पनी का विवरण जैसे-कम्पनी टाइप, जनपद, कम्पनी का नाम, मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई०डी० इत्यादि को पूर्ण भरें। अपने मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई०डी० का ओ० टी०पी० द्वारा सत्यापन करें। पुनः साइन इन करके कम्पनी की समस्त विवरण जैसे-कम्पनी को पैन नं०, टैन नं०, जी०एस०टी० नम्बर इत्यादि का विवरण भरें एवं अपलोड करें।
पंजीकरण पूरा होने के बाद अपने यूजर आई०डी० और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगइन कर सकते है। लॉग इन करने के बाद आप अपने कम्पनी संस्थान की ओर से रिक्त्त्यिों हेतु आवश्यक शैक्षिक योग्यता, अनुभव, स्थान, वेतन इत्यादि का विवरण भर कर नौकरी की रिक्तियों (Vacancies) पोस्ट कर सकते है।
ऑनलाइन करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन सीधे आपके डैशबोर्ड पर दिखेगें। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से अपने कम्पनी संस्थान की आवश्यकतानुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर सकते है।
रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण से सम्बन्धित कोई असुविधा होने पर सेवायोजन विभाग के टोल फ्री नम्बर-155330 पर सम्पर्क कर सकते है या किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, रविन्द्रनगर धूस, कुशीनगर में पोर्टल पर जॉबसीकर के रूप में पंजीयन हेतु अपने फोटो ग्राफ्स, आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्र तथा पोर्टल पर नियोजक के रूप में पंजीकरण हेतु अपने फोटो ग्राफ्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कम्पनी का रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं लोगो, टैन नं०, जी०एस०टी० नम्बर इत्यादि के साथ उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते है। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही होगा।
